फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   2300 teams formed for vaccination

वैक्सीनेशन के लिए 2300 टीमों का गठन

Sat, 19 Dec 2020 10:29 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 19 Dec 2020 10:29 PM IST
विज्ञापन
2300 teams formed for vaccination
बहराइच। जिलाधिकारी ने शनिवार को महर्षि बालार्क जिला चिकित्सालय परिसर में स्थित अतिरिक्त वैक्सीन भंडार का निरीक्षण किया। इस दौरान कोविड-19 वैक्सीन के प्रथम चक्र अंतर्गत प्राप्त होने वाली वैक्सीन के सुरक्षित रखरखाव के लिए की गयी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान सीएमओ ने डीएम को बताया कि प्रथम चक्र के वैक्सीनेशन के लिए 2300 वैक्सीनेटर टीमों का गठन कर लिया गया है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी शंभु कुमार महर्षि बालार्क जिला चिकित्सालय परिसर में स्थित अतिरिक्त वैक्सीन भंडार का निरीक्षण करने पहुंचे। उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेश मोहन श्रीवास्तव से आवश्यक जानकारी ली। वैक्सीन भंडार निरीक्षण के दौरान सीएमओ ने बताया कि वैक्सीन को सुरक्षित रखने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं। स्वास्थ्य कर्मियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। सीएमओ ने कहा कि प्रथम चक्र के वैक्सीनेशन के लिए 2300 वैक्सीनेटर टीमों का गठन कर लिया गया है। वैक्सीनेटर टीम में एएनएम, स्टाफ नर्स, फार्मासिस्ट, लैब टेक्नीशियन व कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर को शामिल किया गया है। वैक्सीनेशन का कार्य सभी 14 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों, जिला चिकित्सालय व नानपारा, जरवल व अर्बन हेल्थ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर किया जायेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed