{"_id":"679bd18566c674f4d70367e0","slug":"2298-candidates-appeared-in-the-food-and-nutrition-examination-bahraich-news-c-98-1-bhr1001-126020-2025-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: फूड एंड न्यूट्रीशन की परीक्षा में शामिल हुए 2298 परीक्षार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: फूड एंड न्यूट्रीशन की परीक्षा में शामिल हुए 2298 परीक्षार्थी
Fri, 31 Jan 2025 12:52 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Fri, 31 Jan 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
बहराइच के केडीसी में गुरुवार को परीक्षा देते छात्र-छात्राएं।
बहराइच। स्वायत्तशासी संस्था किसान पीजी कॉलेज में को करिकुलर की फूड एंड न्यूट्रीशन की परीक्षा बृहस्पतिवार को आयोजित की गई। इस परीक्षा में कुल 2,298 परीक्षार्थी शामिल हुए। जबकि परीक्षा के लिए 2,398 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। 100 परीक्षा से अनुपस्थित रहे।
सहायक केंद्र व्यवस्थापक प्रो. उस्मान ने बताया कि स्नातक प्रथम सेमेस्टर के परीक्षार्थियों की परीक्षाएं अंतिम दौर में हैं। शुक्रवार को अंतिम परीक्षा कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि परीक्षार्थियों की बड़ी संख्या को देखते हुए इसे 42 कक्षों में आयोजित कराई गई। सुचारू रूप से परीक्षा कराने के लिए सहायक केंद्र व्यवस्थापक के रूप में प्रो. सूर्यभान रावत, डाॅ. आशुतोष शुक्ल, डाॅ. गोपाल कृष्ण शुक्ल, डाॅ. संदीप कुमार मिश्र, डाॅ. विवेक कुमार जायसवाल, डाॅ. धर्मेंद्र कुमार त्रिपाठी और डाॅ. अजय प्रताप सिंह को तैनात किया गया। परीक्षा के दौरान किसी नकलची के पकड़े जाने की सूचना नहीं है।