{"_id":"599879544f1c1ba67f8b458c","slug":"21503164756-bahraich-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुखार व डायरिया से तीन रोगियों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुखार व डायरिया से तीन रोगियों की मौत
Updated Sat, 19 Aug 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। जिला अस्पताल में बुखार व डायरिया से पीड़ित तीन रोगियों की शनिवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। जबकि 11 और रोगी भर्ती हुए हैं। इनमें दो रोगियों की हालत नाजुक बताई जा रही है। उन्हें आईसीयू में शिफ्ट किया गया है।
मौसम परिवर्तन मासूम रोगियों की जिंदगी पर भारी पड़ रही है। खैरीघाट के बसई गांव निवासी शब्बू (10) पुत्र मुख्तार अली को बुखार की शिकायत पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शनिवार दोपहर में इलाज के दौरान शब्बू की मौत हो गई। श्रावस्ती जिले के सोनवा निवासी राजन (5) पुत्र जयप्रकाश को बुखार के साथ उल्टी-दस्त की शिकायत थी। चिकित्सकों के मुताबिक राजन डायरिया की चपेट में था। उसे भर्ती कर इलाज किया जा रहा था। लेकिन इलाज के दौरान दोपहर बाद शब्बू की मौत हो गई। उधर कोतवाली देहात के झाला गांव निवासी अरबाज खान (एक माह) पुत्र सलमान की भी इलाज शुरू होते ही मौत हो गई। जिला अस्पताल के चिल्ड्रेन वार्ड में बुखार व डायरिया से पीड़ित 11 और रोगी भर्ती हुए हैं। इनमें कोतवाली देहात के कमोलिया बाजार निवासी मोहम्मद आसिफ (7) तथा तिलकपुर इकौना निवासी अभिमन्यु (4) की हालत नाजुक बताई जा रही है। उन्हें आईसीयू में शिफ्ट किया गया है।