फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   202 girls got married

Bahraich News: 202 कन्याओं ने थामा अपने पिया का हाथ

Sat, 30 Nov 2024 09:12 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Sat, 30 Nov 2024 09:12 PM IST
विज्ञापन
202 girls got married
बहराइच/मिहींपुरवा। शहर के गेंदघर मैदान व गल्ला मंडी परिसर शनिवार को बाबुल का आंगन बना। यहां मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत आयोजित विवाह मंडप में अल्पसंख्यक समुदाय की 40 सहित कुल 202 कन्याओं ने हिंदू व मुस्लिम रीति रिवाजों के साथ एक-दूसरे का दामन थामा। इसके बाद दौरान जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, परिजनों व गणमान्य लोगों ने नव जोड़ों को आशीर्वाद प्रदान दिया।
विज्ञापन

नगर स्थित गेंदघर मैदान में आयोजित कार्यक्रम में विकास खंड रिसिया के 6, चित्तौरा के 31, फखरपुर के 14, नगर पालिका परिषद बहराइच क्षेत्र के 31, नगर पंचायत कैसरगंज व जरवल के 1-1 तथा ब्लाक जरवल के छह सहित कुल 90 जोड़ों का विवाह कराया गया। यहां 36 जोड़े मुस्लिम समुदाय के थे। नव विवाहित जोड़ों को पूर्व सांसद अक्षयवर लाल गोंड, सदर विधायक अनुपमा जायसवाल के प्रतिनिधि शिवम जायसवाल, एमएलसी पदमसेन चौधरी के प्रतिनिधि परमार्थसेन चौधरी, नगर मजिस्ट्रेट शालिनी प्रभाकर, उप जिलाधिकारी सदर राकेश कुमार मौर्या, पीडी डीआरडीए अरुण कुमार सिंह, डीडीओ राज कुमार, ईओ बहराइच प्रमिता सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी रमाशंकर, बीडीओ फखरपुर, चित्तौरा, रिसिया आदि ने आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन

कृषि उत्पादन मण्डी समिति मिहींपुरवा परिसर में ब्लॉक मिहींपुरवा के 69, बलहा के 28, नवाबगंज के 11 व नगर पालिका परिषद नानपारा क्षेत्र के चार सहित कुल 112 जोड़ों का विवाह कराया गया। यहां चार जोड़े मुस्लिम समुदाय के रहे। नव विवाहित जोड़ों को विधायक बलहा सरोज सोनकर, प्रमुख मिहींपुरवा अभिषेक वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी मुकेश चन्द्र, मुख्य राजस्व अधिकारी देवेन्द्र पाल सिंह, उप जिलाधिकारी मिहींपुरवा संजय कुमार, बीडीओ मिहींपुरवा अजीत कुमार सिंह, बलहा के संदीप तिवारी व नवाबगंज के डॉ. राहुल पांडेय सहित अन्य अधिकारियों ने आशीर्वाद दिया। जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी बीपी सत्यार्थी, सीवीओ डॉ. राजेश उपाध्याय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed