{"_id":"5c6999d5bdec22105574f3b7","slug":"201550424533-bahraich-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुखार से मासूम रोगी की मौत, नौ और भर्ती, दो गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुखार से मासूम रोगी की मौत, नौ और भर्ती, दो गंभीर
विज्ञापन
बहराइच। जिला अस्पताल के चिल्ड्रेन वार्ड में रविवार को बुखार से पीड़ित एक मासूम रोगी की मौत हो गई। जबकि बुखार और अन्य बीमारियों से ग्रसित नौ और रोगी भर्ती हुए हैं। इनमें दो रोगियों की हालत नाजुक बताई जा रही है।
श्रावस्ती जिले के मल्हीपुर थाना अंतर्गत जब्दीपुर गांव निवासी राधिका पाठक (एक) पुत्री मुकेश हफ्ते भर से बुखार से पीड़ित थी। परिवारीजन उसका इलाज स्थानीय चिकित्सकों से करा रहे थे। लेकिन हालत में सुधार न होने पर मासूम रोगी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल के चिल्ड्रेन वार्ड में मासूम रोगी की इलाज चल रहा था।
लेकिन रविवार दोपहर में उसकी मौत हो गई। परिवारीजन रोते-बिलखते शव लेकर घर चले गए। चिकित्सकों के मुताबिक राधिका बुखार से ग्रसित थी। उधर बुखार व डायरिया समेत अन्य बीमारियों से पीड़ित नौ और रोगी भर्ती हुए हैं। इनमें अमन (दो) व संजू (3) की हालत गंभीर बनी हुई है।