{"_id":"5b6729d44f1c1b66428b61d3","slug":"201533487572-bahraich-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश से आठ मकान ढहे, जनजीवन अस्तव्यस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश से आठ मकान ढहे, जनजीवन अस्तव्यस्त
Updated Sun, 05 Aug 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच/विशेश्वरगंज। बरसात के कारण विशेश्वरगंज में रविवार को आठ ग्रामीणों के मकान ढह गए। सभी खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हैं। सुबह से हो रही झमाझम बरसात से जनजीवन अस्तव्यस्त है। शहर व ग्रामीण इलाकों में सड़कों पर पानी चलता रहा। हालात काफी खराब हैं।
तराई में लगभग पांच दिनों से लगातार बरसात का सिलसिला चल रहा है। शनिवार रात झमाझम बरसात शुरू हुई। लगभग एक घंटे तक बरसात के कारण शहर की सड़कों पर पानी भर गया। ग्रामीण इलाकों में भी बरसात के कारण जलभराव की स्थिति रही। रविवार सुबह से ही जनपद में बरसात शुरू हो गई।
बरसात के कारण विकासखंड विशेश्वरगंज के सुजानडीह गांव निवासी राजकुमार, पवन कुमार के मकान गिर गए। जलालपुर पासीपुरवा निवासी लल्लन प्रसाद, राममनोहर, केवले के खपरैल के मकान बारिश में ढह गये। इसी थाना क्षेत्र के ठोरिया गांव निवासी राम प्रसाद पुत्र दुर्गा तथा खुड़भुड़ प्रसाद का मकान गिर गया।
विज्ञापन
महेसरा गांव निवासी लालविक्रम की दीवार गिर गई। संयोग से परिवार के लोग बाहर थे, जिससे बड़ा हादसा होने से बच गया। बारिश के कारण नवाबगंज, रुपईडीहा, कैसरगंज, जरवल नगर समेत अन्य ग्रामीण व कस्बे क्षेत्र में जलभराव की समस्या से लोगों का जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है।