{"_id":"5989f24e4f1c1bbd5d8b472b","slug":"201502212686-bahraich-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में घायल मजदूर की इलाज के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में घायल मजदूर की इलाज के दौरान मौत
Updated Tue, 08 Aug 2017 10:48 PM IST
विज्ञापन
हादसे में घायल मजदूर की मौत
बहराइच। पानी की टंकी चौराहे पर यूरिया लदे ट्रक के पलटने से नीचे दबे मजदूर की लखनऊ में ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने अभी तक इस मामले में केस नहीं दर्ज किया है। शहर के पानी टंकी चौराहे पर शनिवार रात एक तेज रफ्तार यूरिया लदा ट्रक पलट गया था। ट्रक पलटने से रानीपुर थाना क्षेत्र के सरखना निवासी मजदूर रामसमुझ (55) और उसका भतीजा गंभीर रुप से घायल हो गए थे। रामसमुझ को चिकित्सकों ने लखनऊ रेफर कर दिया था। पुलिस ने समझौता कराते हुए ट्रक मालिक से इलाज करवाने की बात कही थी, लेकिन ट्रक मालिक ने इलाज के पैसे ही नहीं दिए। जिसके चलते मंगलवार सुबह मजदूर ने दम तोड़ दिया। इस बारे में प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
रालोद की बैठक कल
बहराइच। राष्ट्रीय लोकदल के कार्यकर्ताओं की बैठक दस अगस्त को पार्टी कार्यालय गोलवाघाट के निकट होगी। दोपहर 12 बजे बुलाई गई बैठक में मध्यजोन के प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र सिंह के साथ ही राष्ट्रीय सचिव ओंकार सिंह व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मसूद अहमद भी मौजूद रहें। रालोद के जिलाध्यक्ष डॉ. अजीमुल्ला खान व मध्यजोन के प्रदेश महासचिव रियाजुद्दीन राजू ने बताया कि बैठक में पार्टी की गतिविधियों व कार्यक्रमों पर चर्चा की जाएगी।