फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   200 liter mustard oil seized

200 लीटर सरसों का तेल किया जब्त

Wed, 21 Oct 2020 10:32 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 21 Oct 2020 10:32 PM IST
विज्ञापन
200 liter mustard oil seized
बहराइच। नवरात्र पर्व को देखते हुए खाद्य सुरक्षा औषधि विभाग की टीम ने बुधवार को नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में मिलावटखोरी के खिलाफ अभियान चलाकर प्रतिष्ठानों पर छापा मारा। इस दौरान टीम ने 200 लीटर सरसों का तेल समेत 28 हजार से अधिक की सोया व टोमैटो सॉस जब्त करते हुए चार नमूनों को एकत्रित कर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा है।
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा औषधि विभाग के अभिहित अधिकारी विनोद कुमार शर्मा की अगुवाई में सीएफएसओ अमरेश कुमार, खाद्य सुरक्षा अधिकारी एफएसओ राघवेंद्र प्रसाद वर्मा, राजेंद्र पांडेय, एसपीएन सिंह, अनंत स्वरूप, डॉ. रामतेज व डॉ. विश्राम की टीम ने शहर के अकबरपुरा नईबस्ती मोहल्ले में रविंद्र कुमार के प्रतिष्ठान पर छापा मारा। इस दौरान टीम ने प्रतिष्ठान पर बिक रहा 28 हजार 500 रुपये के संदिग्ध सोया व टोमैटो सॉस को जब्त कर सोया व टोमैटो सास का नमूना लिया।
विज्ञापन

इसके बाद टीम ने तहसील महसी के जोतचंादपारा गांव स्थित शेर मोहम्मद की दुकान पर सरसों के तेल की जांच की। टीम ने जांच के दौरान प्रथम दृष्टया सरसों के तेल को संदिग्ध पाया। इस पर टीम ने दुकान में रखा दो सौ लीटर सरसों के तेल को मौके पर जब्त कर तेल के दो नमूने लिए। विभाग के डीओ विनोद शर्मा ने बताया कि दो सॉस व दो सरसों के तेल के नमूनों को संग्रहीत कर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद संबंधित प्रतिष्ठान के संचालकों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जायेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed