फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   20 political parties will protest against the government in Nepal

नेपाल में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे 20 राजनीतिक दल

Sun, 11 Oct 2020 10:09 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2020 10:09 PM IST
विज्ञापन
20 political parties will protest against the government in Nepal
बहराइच। नेपाल सरकार कोविड-19, भ्रष्टाचार और अपराध जैसे तमाम मुद्दों को लेकर विपक्ष के निशाने पर है। 15 अक्तूबर को नेपाल के 20 राजनीतिक दल सरकार के खिलाफ बिगुल फूंकते हुए विरोध-प्रदर्शन करेंगे। सरकार को बर्खास्त करने की मांग करते हुए विरोध प्रदर्शन को सफल बनाने की अपील जनता व कार्यकर्ताओं से की गई है।
विज्ञापन

राजनीतिक संगठन की शनिवार को आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए सीपी गुजरेल ने कहा कि नेपाल की ओली सरकार नेतृत्व दे पाने में नाकाम साबित हुई है। लचर स्वास्थ्य व्यवस्था, खाद्यान्न की न्यूनतम आवश्यकता की पूर्ति, बलात्कार और हत्या, भ्रष्टाचार जैसे तमाम मुद्दों पर सरकार विफल साबित हुई है। ऐसे में सरकार को सत्ता में बने रहने का कोई अधिकार नहीं है।
विज्ञापन

15 अक्तूबर को नेकपा (मसाल), नेकपा (क्रांतिकारी माओवादी), नेकपा (माले), राष्ट्रीय जनमोर्चा नेपाल, देशभक्त जनगणतांत्रिक मोर्चा नेपाल, नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी, नेकपा (माओवादी केंद्र), राष्ट्रीय जागरण मंच, जन समाजवादी पार्टी, नेकपा (संयुक्त), राष्ट्रीय जागरण परिषद, नेपाल वैज्ञानिक समाजवादी कम्युनिस्ट पार्टी, नेकपा (बोल्शेविक), राष्ट्रवादी केंद्र नेपाल, एमसीसी खारेज अभियान, पुष्पलाल अध्ययन समाज, सर्वहारा कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी), मार्क्सवादी एकता अभियान, नेकपा (मार्क्सवादी), नेकपा मार्क्सवादी (पुष्पलाल) और नेकपा (माओवादी) के नेताओं और कार्यकर्ताओं को माइतीघर मंडल में एकत्रित होकर प्रदर्शन सफल बनाने की अपील की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed