फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   20 more people report negative

20 और लोगों की रिपोर्ट आई निगेटिव

Thu, 30 Apr 2020 09:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 30 Apr 2020 09:27 PM IST
विज्ञापन
20 more people report negative
बहराइच। कोरोना की जंग में जिलेवासियों के लिए और राहत भरी खबर आई है। गुरुवार को आई रिपोर्ट में भी 20 लोगों के निगेटिव होने की पुष्टि हुई है। ऐसे में अब और अधिक कोरोना के फैलाव की आशंका समाप्त होने की ओर जिला कदम बढ़ाता जा रहा है। हालांकि अभी पॉजिटिव लोगों की दूसरी जांच नहीं कराई गई है। इनकी जांच बाद में प्रशासन कराने की बात कह रहा है।
विज्ञापन

कोरोना वायरस के संक्रमण से गुजर रहे बहराइच जिले में हॉटस्पाट से लोगों के सैंपल एकत्र कर भेजे जा रहे हैं। प्रशासन की ओर से कोरोना पॉजिटिव मिले मरीजों के संपर्क में आए 252 लोगों को चिन्हित किया गया था। जिसमें से 215 के सैंपल लखनऊ जांच के लिए भेजे गए थे।
विज्ञापन

जांच के दौरान बुधवार को 109 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई थी। जबकि गुरुवार को फिर से 20 और लोगों की रिपोर्ट आने पर उनके निगेटिव होने की पुष्टि हुई। सीएमओ डॉ. सुरेश सिंह ने बताया कि कोरोना वायरस की जांच के लिए भेजे गए 20 सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव आई है। अभी 44 और सैंपल की रिपोर्ट आनी बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed