{"_id":"648df3c8dacc603bd309c674","slug":"20-crore-will-change-the-face-of-four-mohallas-bahraich-news-c-13-1-293685-2023-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: 20 करोड़ से बदलेगी चार मोहल्लों की सूरत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: 20 करोड़ से बदलेगी चार मोहल्लों की सूरत
Sat, 17 Jun 2023 11:26 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Sat, 17 Jun 2023 11:26 PM IST
विज्ञापन
बहराइच। नगर पालिका परिषद बहराइच के चार मोहल्लों में वर्षों से व्याप्त जलभराव की समस्या से अब मोहल्ले वासियों को निजात मिलेगी। विधान परिषद सदस्य डॉ. प्रज्ञा त्रिपाठी के पत्र पर शासन की ओर से विभिन्न कार्यों के लिए 1.5 करोड़ रुपये की पहली किस्त जारी कर दी गई है।
नगर पालिका परिषद के मोहल्ला घसियारीपुरा, बक्शीपुरा, चांदमारी व हमजापुरा के निवासी वर्षों से जल निकासी की समस्या से जूझ रहे हैं। बरसात के दिनों में इन मोहल्लों में पंपिंग सेट लगाकर पानी निकालना पड़ता है।
एमएलसी डॉ. प्रज्ञा त्रिपाठी ने नगर विकास मंत्री एके शर्मा को पत्र लिखकर इन मोहल्लों में जल निकासी की समस्या दूर करने के लिए 20 करोड़ रुपये की मांग की थी, जिससे मोहल्ले में सीवेज लाइन, नालियों का निर्माण, इंटरलॉकिंग आदि का कार्य हो सके।
विज्ञापन
लगभग 22 हजार की आबादी की इस समस्या को प्रमुखता के साथ सदन में रखा था। इसका संज्ञान लेते हुए 1.5 करोड़ की पहली किस्त जारी की गई है। मिली धनराशि से तत्काल कार्य शुरू करवाया जाएगा, ताकि मोहल्ले वासियों को परेशानी न उठानी पड़े।
- डॉ. प्रज्ञा त्रिपाठी, विधान परिषद सदस्य