फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   20 athlete selected for next round

मंडलीय ट्रायल में हिस्सा लेंगे 20 एथलीट

Mon, 19 Oct 2015 10:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच Updated Mon, 19 Oct 2015 10:06 PM IST
विज्ञापन
बहराइच (ब्यूरो)। शहर के इंदिरा गांधी स्टेडियम में सोमवार को एथलेटिक्स जूनियर बालक व बालिका वर्ग का चयन ट्राॅयल हुआ। बालक व बालिका वर्ग में 10-10 एथलीटों का चयन किया गया है। अब इन्हें 26 अक्तूबर को मंडल स्तर पर होने वाले ट्राॅयल में हुनर दिखाने का मौका दिया जाएगा।
विज्ञापन


उप जिला क्रीड़ा अधिकारी कमाल अहमद ने बताया कि एथलेटिक्स जूनियर बालक वर्ग में 36 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया, वहीं बालिका वर्ग में 10 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। प्रदर्शन के आधार पर बालक व बालिका दोनों वर्गों में 10-10 खिलाड़ियों का चयन जिले स्तर पर किया गया है।
विज्ञापन


बालक वर्ग में विजय कुमार, मोहित शुक्ला, राजन गौड़, लाल बहादुर, विकास रावत, सिकंदर, अशोक कुमार, शावान अहमद, संदीप कुमार, सरनप्रीत और बालिका वर्ग में जसमीत कौर, तमसील फातिमा, उरूज फातिमा, आशिका सिंह, इकरा फातिमा, जैनब नसीम, इस्मत जैदी, ऐमन फातिमा, आकांक्षा चौधरी व भूवी मिश्रा शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि चयनित खिलाड़ियों को मंडलीय ट्राॅयल में हिस्सा लेने के लिए 26 अक्तूबर को गोंडा स्थित जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम बुलाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed