{"_id":"5a05e2d04f1c1bd9798bb761","slug":"191510335184-bahraich-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्लाक प्रमुख का इस्तीफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्लाक प्रमुख का इस्तीफा
Updated Fri, 10 Nov 2017 11:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्तौरा ब्लॉक प्रमुख ने अविश्वास प्रस्ताव से पहले दिया इस्तीफा
बहराइच। चित्तौरा ब्लॉक प्रमुख फईमा शेरवानी ने अपने पद से शुक्रवार को इस्तीफा दे दिया। ब्लॉक प्रमुख ने अपना इस्तीफा जिला पंचायत अध्यक्ष को सौंपा है। गौरतलब है कि उनके खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव के लिए 15 नवंबर को सदस्यों की बैठक बुलाई गई थी।
वर्ष 2016 में रिसिया के जगदीशपुर सोखा निवासी सपा नेता वसीम शेरवानी के परिवार की फईमा पत्नी सईद अहमद को चित्तौरा ब्लॉक प्रमुख निर्विरोध निर्वाचित किया गया था। सूबे में सपा की सरकार जाने के बाद भाजपा की सरकार बनते ही ब्लॉक प्रमुख को लेकर घमासान मच गया।
पयागपुर के राजा यशुवेंद्र सिंह की अगुवाई में 110 में से 92 सदस्यों ने बीते दिनों जिलाधिकारी अजयदीप सिंह को अविश्वास प्रस्ताव के लिए पत्र सौंपा था। पत्र सौंपे जाने के बाद डीएम ने एसडीएम सदर एसपी शुक्ला को मजिस्ट्रेट नामित करते हुए 15 नवंबर को बैठक बुलाई थी।
विज्ञापन
इससे पूर्व ही चित्तौरा ब्लॉक प्रमुख फईमा ने इस्तीफा दे दिया। उन्होंने शुक्रवार को जिला पंचायत अध्यक्ष नदीम मन्ना को उनके आवास पर जाकर इस्तीफा सौंप दिया। अब नये ब्लॉक प्रमुख के चुनाव को लेकर राजनीतिक हल्के में कवायद तेज हो गई है।