फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   पर्यावरण क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए शैलेंद्र को मिला सम्मान

पर्यावरण क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए शैलेंद्र को मिला सम्मान

Tue, 13 Jun 2017 02:47 AM IST
Updated Tue, 13 Jun 2017 02:47 AM IST
विज्ञापन
पर्यावरण क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए शैलेंद्र को मिला सम्मान
पर्यावरण क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए शैलेंद्र को मिला सम्मान
विज्ञापन

लखनऊ में मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित
जरवलरोड (बहराइच)। जरवलरोड बाजार निवासी डॉ. शैलेंद्र सिंह को पर्यावरण क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए लखनऊ में मुख्यमंत्री ने सम्मानित किया। उन्हें सम्मान मिलने पर क्षेत्र के लोगों ने हर्ष जताया है।

जरवलरोड थाना अंतर्गत बाजार निवासी डॉ. शैलेंद्र सिंह को संगीत नाटक अकादमी लखनऊ में हुए समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों से उत्तर प्रदेश में पर्यावरण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए लोकमत सम्मान से सम्मानित किया गया। डॉ शैलेंद्र टीएसए संस्था के डायरेक्टर हैं। टीएसए संस्था ने कछुओं के अतिरिक्त मगरमच्छ, घड़ियाल तथा डॉल्फिन संरक्षण में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। डॉॅ. शैलेंद्र सिंह आईयूसीएन तथा क्रोकोडाइल स्पेशलिस्ट के अतिरिक्त बहुत से जलीय जीवों के संरक्षण पर कार्य कर रहे अन्य संगठनों के सदस्य हैं। इनके जमीनी स्तर पर जलीय जीवों के संरक्षण में योगदान के चलते उत्तर प्रदेश वन तथा वन्यजीव विभाग ने सम्मानित किया है। शैलेंद्र को सम्मान मिलने से क्षेत्र के लोगों ने हर्ष जताया है। उधर, टीएसए के डायरेक्टर शैलेंद्र को डिजनी कंजर्वेशन फंड अमेरिका द्वारा भी कंजर्वेशन हीरोष के पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है। इस पुरस्कार को पाने वाले वह पहले भारतीय हैं। डॉॅ. शैलेंद्र को अध्ययन के समय में बीएसएफ की परीक्षा में डिप्टी कमांडेंट के पद के लिए चयनित भी किया गया था। लेकिन जलीय जीवों के संरक्षण के प्रति लगन के कारण उन्होंने इस पद पर जॉइन नहीं किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed