{"_id":"593ede911126f468578b45eb","slug":"191497292433-bahraich-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से 16 तक बाधित रहेगी विद्युत आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से 16 तक बाधित रहेगी विद्युत आपूर्ति
Updated Tue, 13 Jun 2017 02:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आज से 16 तक बाधित रहेगी विद्युत आपूर्ति
बहराइच। नगरीय क्षेत्र में 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र डीजल पावर हाउस एवं बक्शीपुरा के उच्च क्षमता की भूमिगत विद्युत लाइन को ऊर्जीकृत किया जाना है जिसके चलते 13 से 16 जून तक सुबह 10 से शाम चार बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
अधिशाषी अभियंता विद्युत आरिफ अहमद ने बताया कि 11 केवी पोषक गल्ला मंडी दरगाह का कार्य 13 व 14 जून को किया जायेगा। जिससे बक्शीपुरा नई बस्ती, इमामगंज, घोसियाना, दरगाह, नूरूद्दीनचक, हडडी गोदाम, गुलामअलीपुरा पूर्वी गेट का क्षेत्र प्रभावित रहेगा। जबकि 11 केवी पोषक हास्पिटल का कार्य 15 जून को तथा घंटाघर का कार्य 16 जून को किया जाएगा, जिससे माल गोदाम रोड, डिगिहा, मौलवी बाग, वीआईपी कालोनी, रेलवे स्टेशन रोड, गुलामअलीपुरा, आईसीआई बैंक, घसियारीपुरा, बसंतविहार, गोंडा रोड का क्षेत्र प्रभावित रहेगा।