{"_id":"693dcb1c776332460e0901be","slug":"184-lakh-cases-settled-in-national-lok-adalat-bahraich-news-c-98-1-slko1007-141200-2025-12-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: राष्ट्रीय लोक अदालत में निपटाए 1.84 लाख वाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: राष्ट्रीय लोक अदालत में निपटाए 1.84 लाख वाद
Sun, 14 Dec 2025 01:52 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Sun, 14 Dec 2025 01:52 AM IST
विज्ञापन
कचहरी में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत में लगे स्टाॅलों पर मौजूद लोग। -संवाद
बहराइच। दीवानी न्यायालय परिसर में शनिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। इस मौके पर एक लाख 84 हजार 657 वादों का निस्तारण सुलह-समझौते के आधार पर कराया गया।
दीवानी न्यायालय में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष व जनपद न्यायाधीश राजेश कुमार सिंह की देखरेख में हुआ। कार्यक्रम का आरंभ जनपद न्यायाधीश ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। प्राधिकरण के सचिव विराट शिरोमणि ने बताया कि लोक अदालत के दौरान जिला न्यायालय द्वारा 9059 वादों का निस्तारण कराया गया।
इसके अलावा परिवार न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश संजय कुमार तृतीय द्वारा 23, मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण के पीठासीन अधिकारी द्वारा 47, स्थायी लोक अदालत द्वारा एक वाद, जिला उपभोक्ता प्रतितोष के अध्यक्ष सुरेशचंद्र भारती द्वारा आठ, बैंक रिकवरी के 1372 मामले और सबसे अधिक राजस्व के 1,74,147 वादों का निस्तारण सुलह-समझौते के आधार पर कराया गया।
विज्ञापन
सचिव शिरोमणि ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में सेटेलमेंट की कुल धनराशि 16.91 करोड़ रही। राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन के लिए लोक अदालत के नोडल अधिकारी व विशेष न्यायाधीश पॉक्सो अरविंद कुमार गौतम ने सभी न्यायिक अधिकारियों, प्रशासनिक अधिकारी, अधिवक्ता, बैंक अधिकारियों, कर्मचारियों व पुलिस फोर्स को धन्यवाद ज्ञापित किया।
लोक अदालत के दौरान एडीजे प्रथम पवन कुमार शर्मा, विशेष न्यायाधीश एससी एसटी एक्ट राकेश कुमार सिंह, एडीजे कविता निगम, विशेष न्यायाधीश ईसी एक्ट सुनील प्रसाद, एडीजे एफटीसी प्रथम आनंद शुक्ला, एडीजे एफटीसी द्वितीय अनिल कुमार, सीजेएम प्रतिभा चौधरी समेत अन्य न्यायिक अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
हेल्पडेस्क पर स्वयंसेवकों ने वादकारियों को दी सहायता
राष्ट्रीय लोक अदालत में वादकारियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए न्यायालय परिसर में जगह-जगह हेल्पडेस्क बनाए गए थे। हेल्पडेस्क पर प्राविधिक स्वयंसेवकों द्वारा वादकारियों को आवश्यक सहायता प्रदान की गई। वहीं सीएमओ द्वारा न्यायालय परिसर में मेडिकल चिकित्सा कैंप लगाया गया था, जिसमें अधिवक्ताओं, कर्मचारियों व वादकारियों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवा का वितरण कराया गया।
जनपद न्यायाधीश ने लोक अदालत का किया निरीक्षण
दीवानी कचहरी में फौजदारी व राजस्व वादों का निस्तारण किया गया। वहीं परिसर में विभिन्न बैंकों द्वारा लगाए गए शिविर में उपभोक्ताओं के बकाये ऋण में छूट प्रदान कर सुलह-समझौते के आधार पर धनराशि जमा कराई गई। इस दौरान प्राधिकरण के अध्यक्ष व जनपद न्यायाधीश राजेश कुमार सिंह, प्राधिकरण के सचिव व एडीजे विराट शिरोमणि व लोक अदालत नोडल अधिकारी व विशेष न्यायाधीश पॉक्सो अरविंद कुमार गौतम टीम के साथ पूरे परिसर का भ्रमण कर गतिविधियों का जायजा लेते रहे।
छूट पर चालान की धनराशि जमा की
शहर के चांदपुरा निवासी शुऐब की बाइक का दो हजार का चालान हो गया था। शनिवार को उन्होंने राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से छूट पर चालान की धनराशि जमा कर मामले का निपटारा करवाया।
छूट पर बकाया बिल जमा किया
फखरपुर निवासी पप्पू का बिजली बिल 10 हजार रुपये से अधिक की राशि को लेकर विवाद चल रहा था। उन्होंने राष्ट्रीय लोक अदालत पर पहुंचकर बिजली विभाग के अधिकारियों के साथ सुलह कर छूट पर बकाया धनराशि जमा कर विवाद को समाप्त कराया।
छूट पर जमा की चालान की रकम
शहर के मोहल्ला चांदपुरा निवासी जुबेर के बाइक का चालान हो गया था। उन्होंने राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से छूट पर चालान की धनराशि जमा कराकर लोक अदालत का लाभ उठाया।