{"_id":"5c29089abdec2256e37bc99c","slug":"181546193050-bahraich-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन में हिस्सा न देने से नाराज छोटे भाई ने की थी बड़े भाई की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमीन में हिस्सा न देने से नाराज छोटे भाई ने की थी बड़े भाई की हत्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। पकरिया दीवान गांव निवासी एक युवक की पांच दिन पूर्व चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने घटना का खुलासा करते हुए उसके छोटे भाई समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। बड़े भाई द्वारा जमीन का हिस्सा न देने और मनचाही जगह पर शादी कराने की जिद के कारण छोटे भाई ने ही हत्या की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त चाकू और बाइक को बरामद कर लिया है।
मोतीपुर थाना अंतर्गत पकरिया दीवान गांव निवासी संतोष कुमार (27) पुत्र दौलतराम का शव 25 दिसंबर की रात को गांव के बाहर मिला था। पुलिस ने उसके छोटे भाई अनिरुद्ध कुमार की तहरीर पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू की। प्रभारी निरीक्षक हेमंत कुमार गौड़ ने मामले की जांच करते हुए उसके भाई अनिरुद्ध से कड़ाई से पूछताछ की तो उसने सच उगल दिया।
उसने बताया कि बड़े भाई संतोष मेरे हिस्से की जमीन नहीं देना चाहते थे। इसी कारण वह दो साल से वह रुपईडीहा के ग्राम दुविधापुर में अपनी बहन मंजू के यहां रह रहा था। बड़े भाई संतोष कुमार मामा की बेटी से शादी कराना चाह रहे थे जो कद में छोटी थी। इसी को लेकर दुविधापुर निवासी अपने मित्र मनीष और रामपाल के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची।
विज्ञापन
दोनों को 50-50 हजार रुपये देने का लालच भी दिया। 22 दिसंबर को संतोष कुमार को गांव के बाहर बाइक खराब होने की बात कहकर बुला लिया और यहीं पर दोस्तों के साथ मिलकर चाकू से गोदकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त बाइक और चाकू को बरामद कर लिया है। खून से सने हुए कपड़े भी मिले हैं। पुलिस क्षेत्राधिकारी वीपी सिंह ने बताया कि तीनों को केस दर्जकर जेल भेज दिया गया है।