फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   फ्री बस सेवा पर चहकी बहनें बोलीं अभिनव कदम

फ्री बस सेवा पर चहकी बहनें बोलीं अभिनव कदम

Mon, 07 Aug 2017 09:47 PM IST
Updated Mon, 07 Aug 2017 09:47 PM IST
विज्ञापन
फ्री बस सेवा पर चहकी बहनें बोलीं अभिनव कदम
बहराइच। रक्षाबंधन पर्व पर पर प्रदेश सरकार की ओर से बहनों के लिए फ्री बस सेवा की सुविधा प्रदान की गई। बहराइच रोडवेज प्रशासन ने बहनों की सहूलियत के लिए 12 अतिरिक्त बसों का संचालन भी किया। सोमवार को बहनें फ्री यात्रा के दौरान काफी खुश नजर आई। बहनों ने सरकार के इस कदम की सराहना करते हुये कहा कि उन्हें भाइयों की कलाई पर राखी बांधने के लिए समस्या का सामना नहीं करना पड़ा। आसानी से गंतव्य तक पहुंची। सरकार के इस कदम से जिले की करीब 8 हजार से अधिक महिलाओं को सेवा का लाभ मिला। वहीं अन्य यात्रियों को बसों की कमी अखरी। लोग बसों का इंतजार करते दिखे।
विज्ञापन

रक्षाबंधन के पर्व पर प्रदेश की योगी सरकार ने पहली बार बहनों के लिए पूरे प्रदेश में कहीं भी यात्रा करने के लिए 24 घंटे फ्री बस सेवा की सुविधा देने की घोषणा की। प्रदेश सरकार की घोषणा के बाद रोडवेज प्रशासन ने भी बहनों को कोई परेशानी न उठानी पड़े, इसके लिए बस अड्डे पर विशेष इंतजाम भी किये। मालूम हो कि बहराइच रोडवेज बस अड्डे से मौजूदा समय 115 बसों का संचालन हो रहा है। जबकि करीब दो सौ से अधिक बसें गैर जनपदों से आतीं है। रोडवेज प्रशासन की माने तो प्रतिदिन जनपद से संचालित बसों से करीब 14 हजार से अधिक यात्री यात्रा करते हैं। सोमवार को रक्षाबंधन के मौके पर रोडवेज बस अड्डे पर महिलाओं की संख्या में काफी इजाफा दिखा। फ्री यात्रा की सुविधा पाकर बहनें काफी खुश नजर आई। सभी ने सरकार के इस निर्णय का स्वागत करते हुये निर्णय को बेहतर कदम बताया। एआरएम अवधेश कुमार पाल ने बताया कि सोमवार को सुबह से रोडवेज बस अड्डे पर काफी संख्या में बहनें पंहुची थी। एआरएम ने बताया कि सरकार के इस कदम से बहनों को काफी सहूलियत मिली। करीब 8 हजार से बहनों ने गंतव्य तक पंहुचने के लिए यात्रा किया।
विज्ञापन


अतिरिक्त बसों के संचालन के बाद भी यात्री करते दिखे इंतजार
रोडवेज प्रशासन ने प्रदेश सरकार के निर्णय के बाद बहनों की यात्रा में कोई परेशानी न आये। इसके लिए 14 अतिरिक्त बसों के संचालित कीं। रोडवेज बस अड्डे से संचालित बसों से सोमवार को करीब 8 हजार से अधिक बहनों ने भाईयों की कलाईयों पर राखियां बांधने के लिए गंतव्य तक यात्रा किया। हालांकि बस अड्डे पर काफी संख्या में यात्री बसों का इंजजार भी करते दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार के निर्णय की बहनों की सराहना
प्रदेश सरकार के निर्णय के बाद सोमवार को रक्षाबंधन के मौके पर फ्री यात्रा की सहूलियत पाकर बहनें चहकती नजर आई। रिसिया नगर क्षेत्र की निवासी खुशबू, संगीता अपनी बच्ची शगुन के साथ लखनऊ में भाई की कलाई पर राखी बांधने के लिए रोडवेज बस अड्डे पर पंहुची। उनसे जब सरकार के निर्णय के बारे में बात की गई, तो उन्होंने सरकार के निर्णय को अभिनव कदम बताया। बाराबंकी निवासी उपमा शुक्ला ने कहा कि पहली बार सुविधा मिली है। सराहनीय है। जबकि नगर क्षेत्र से लखनऊ के यात्रा करने के लिए रोडवेज पंहुची ममता रानी व सोनम ने कहा कि सरकार का बहनों के रक्षाबंधन के पर्व पर फ्री बस सेवा प्रदान करना एक उपहार स्वरुप है। उन्होंने कहा कि उन्हें इस बार रक्षाबंधन के पर्व पर भाइयों की कलाई पर राखी बांधने के लिए समस्या का सामना नहीं करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed