{"_id":"596ba7124f1c1b9f0b8b463d","slug":"181500227346-bahraich-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाढ़ चौकियों का कैबिनेट मंत्री ने लिया जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाढ़ चौकियों का कैबिनेट मंत्री ने लिया जायजा
Updated Sun, 16 Jul 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जरवलरोड (बहराइच)। सहकारिता मंत्री मुकुटबिहारी वर्मा ने रविवार को जरवल में स्थित आदमपुर-रेवली तटबंध का निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने क्षेत्र में संचालित बाढ़ चौकियों का जायजा लेते हुए अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी बाढ़ पीड़ितों तक राशन व अन्य सुविधाएं पहुंचाई जाएं।
कैबिनेट मंत्री मुकुटबिहारी वर्मा रविवार को पूरे लाव लश्कर के साथ आदमपुर रेवली तटबंध पहुंचे। उन्होंने फसल अनुसंधान केंद्र घाघराघाट व बाढ़ चौकी आदमपुर तथा सपसा गांव के निकट बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का भ्रमण किया। मौके पर मौजूद बाढ़ खंड गोंडा के अभियंताओं व तहसील प्रशासन के अधिकारियों से बाढ़ के बारे में जानकारी हासिल की। कैबिनेट मंत्री ने फसल अनुसंधान केंद्र के निकट स्थित तटबंध के रिंग बांध को मजबूत किये जाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी पंकज कुमार, रामराज वर्मा, भाजपा जिला महामंत्री कौशलेंद्र विक्रम सिंह, गौरव वर्मा, सौरभ वर्मा, जरवल मंडल अध्यक्ष पवन वर्मा, क्षेत्रीय लेखपाल सुरेश चंद गुप्ता आदि मौजूद रहे ।