फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   1.1 करोड़ से संवरेंगी नानपारा नगर की गलियां

1.1 करोड़ से संवरेंगी नानपारा नगर की गलियां

Sat, 16 Feb 2019 12:52 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 16 Feb 2019 12:52 AM IST
विज्ञापन
1.1 करोड़ से संवरेंगी नानपारा नगर की गलियां
नानपारा (बहराइच)। नानपारा नगर में पेयजल और बिजली परियोजना पास होने के बाद अब बदहाल गलियों को संवारने के लिए नगर पालिका परिषद ने शासन को कार्य योजना भेजी है। 6 वार्डों में पुलिया, इंटरलॉकिंग और नाली निर्माण का कार्य होना है।
विज्ञापन


इस पर 1.1 करोड़ का बजट खर्च होगा। मार्च के पहले सप्ताह में शासन से कार्ययोजना को हरी झंडी मिलने की उम्मीद है। इसके बाद टेंडर प्रक्रिया पूरी कर कार्य शुरू करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन

नानपारा नगर पालिका क्षेत्र अरसे से बदहाल था। सड़कों का बुरा हाल है। नगर क्षेत्र के लोगों ने इस मामले में कई बार आवाज उठाई। इस पर नगर क्षेत्र की गलियों को संवारने के लिए कवायद शुरू हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी अशोक कुमार तिवारी ने अमर उजाला से बताया कि प्रथम चरण में नगर क्षेत्र के 06 वार्डों की सूरत बदली जाएगी। इसके लिए कवायद शुरू कर दी गई है। नगर क्षेत्र के वार्ड जुबलीगंज पश्चिमी, राढ़नटोला, मोहल्ला किला, बेलदारन टोला और जुबलीगंज मुख्य वार्ड में बदहाल सड़कों को दुरुस्त किया जाएगा।



अधिशासी अधिकारी ने बताया कि पंडित दीन दयाल उपाध्याय योजना के तहत विकास कार्य होंगे। इसके लिए 1 करोड़ एक लाख 24 हजार की कार्ययोजना तय की गयी है। प्रस्ताव की फाइल शासन को भेज दी गयी है। मार्च माह के प्रथम सप्ताह में बजट मंजूर होने की उम्मीद है। बजट मिलते ही विकास कार्य शुरू करवा दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed