{"_id":"5b4b7a524f1c1b19208b4cb7","slug":"171531673170-bahraich-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जन औषधि केंद्र में मिलेंगी 650 दवाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जन औषधि केंद्र में मिलेंगी 650 दवाएं
Updated Sun, 15 Jul 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। जिला अस्पताल बहराइच में रविवार को प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र का शुभारंभ बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री अनुपमा जायसवाल ने किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र से स्वस्थ भारत का सपना पूरा होगा।
औषधि केंद्र में 650 प्रकार की दवाएं मिलेंगी। मरीजों को प्रिंट रेट से 60 से 70 प्रतिशत तक छूट मिलेगी। औषधि केंद्र 24 घंटे खुला रहेगा।
जिला अस्पताल परिसर में स्थित दो वार्ड के रूम को जन औषधि केंद्र बनाया गया है। प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र का रविवार को मुख्य अतिथि बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार अनुपमा जायसवाल ने फीता काटकर किया।
उन्होंने कहा कि अब मरीजों को सस्ती दर पर दवाएं मिल सकेंगी। सीएमओ डॉ. अरुण कुमार पांडेय ने कहा कि जन औषधि केंद्र खुलने से दवा की खरीद पर लोगों को 70 प्रतिशत तक धनराशि की बचत होगी।
विज्ञापन
सीएमएस डॉ. ओपी पांडेय ने बताया कि जन औषधि केंद्र पर 650 प्रकार की दवाएं उपलब्ध रहेंगी। वर्तमान में लगभग 100 दवाएं उपलब्ध हैं।
नानपारा सीएचसी में भी खुला केंद्र
नानपारा सीएचसी परिसर में पूर्व विधायक दिलीप कुमार वर्मा ने जन औषधि केंद्र का उद्घाटन किया। उन्होंने औषधि केंद्र के संचालन से होने वाली लाभ के बारे में बताया।