फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   ससुराल से लौट रहे युवक को चोर समझ पीटकर मार डाला

ससुराल से लौट रहे युवक को चोर समझ पीटकर मार डाला

Sun, 24 Sep 2017 12:04 AM IST
Updated Sun, 24 Sep 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
ससुराल से लौट रहे युवक को चोर समझ पीटकर मार डाला
भाई की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज
विज्ञापन

बहराइच। नवाबगंज के सुमनगरा गांव निवासी एक युवक का शनिवार को इसी थाना क्षेत्र के ग्राम ललक में गौना जाना था। इसकी तैयारी देखने के लिए युवक गुरुवार को ससुराल गया था। वहां पर व्यवस्था का जायजा लेने के बाद शुक्रवार की देर रात वह वापस घर लौट रहा था।

डलईपुरवा के निकट गांव के लोगों ने उसे चोर समझकर घेर लिया और लाठियों से जमकर पीटा। भोर में उधर से गुजरे कुछ लोगों की सूचना पर पहुंचे परिवारीजनों ने लहूलुहान हालत में युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां इलाज शुरू होते ही उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। इस मामले मेें अज्ञात हमलावरों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की है। युवक के घर पर कोहराम मचा हुआ है। नवाबगंज थाना अंतर्गत सुमनगरा गांव निवासी अशोक (30) पुत्र पुरुषोत्तम का विवाह साल भर पूर्व इसी थाना क्षेत्र के ललक गांव निवासी एक युवती से हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


विवाह के बाद से अशोक और उसके परिवारीजन काफी खुश थे। नवरात्र के मौके पर 23 सितंबर को अशोक का गौना ललक गांव जाना था। गौना कार्यक्रम में परिवारीजनों के साथ हितमित्रों और रिश्तेदारों को भी अशोक ने आमंत्रित किया था।

मेहमानों की खातिरदारी में कमी न हो, इसके लिए अशोक गुरुवार को ससुराल में आयोजित कार्यक्रम की तैयारी टटोलने पहुंचा। वहां पर गुरुवार और शुक्रवार को उसने व्यवस्थाएं देखीं। इसके बाद शुक्रवार की देर रात अशोक अपने घर आ रहा था।

रात 11 बजे के आसपास जब वह डलईपुरवा गांव के आसपास पहुंचा, तभी ग्रामीणों ने उसे घेर कर लाठियों से हमला कर दिया। इसके बाद हमलावर ग्रामीण भाग गए। भोर में मार्ग से गुजरे लोगों ने अशोक को घायल देखकर जानकारी परिवारीजनों को दी।

परिवारीजनों ने अशोक को जिला अस्पताल पहुंचाया, यहां उसने चोर की आशंका में ग्रामीणों की ओर से पीटने की बात बताई। इलाज शुरू होते ही उसने दम तोड़ दिया। इस मामले में मृतक के भाई ने थाने पर तहरीर दी है।

थानाध्यक्ष एके द्विवेदी ने बताया कि मृतक के भाई सुरेश की तहरीर पर हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू की गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद और भी धाराएं बढ़ाई जाएंगी।


परिवारीजनों का रो-रो कर बुरा हाल
चोर समझकर ग्रामीणों की पिटाई में दम तोड़ने वाले अशोक की मौत के बाद परिवारीजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। मृतक के छोटे भाई सुरेश का कहना है कि अशोक ही परिवार का खर्च मेहनत मजदूरी कर संभालता था।

उसकी मौत के बाद सभी बेसहारा हो गए। उधर वधू पक्ष के लोग भी घटना के बाद से आवाक हैं। हालांकि मृतक अशोक के ससुरालीजन कुछ भी बोलने से कतरा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed