{"_id":"59a99dc04f1c1b1e278b4ca0","slug":"171504288192-bahraich-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज रफ्तार रोडवेज बस ने टैंपो को मारी टक्कर, छह घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज रफ्तार रोडवेज बस ने टैंपो को मारी टक्कर, छह घायल
Updated Fri, 01 Sep 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोडवेज बस ने टैंपो को मारी टक्कर, छह घायल
पयागपुर के झाला गांव के निकट हुआ हादसा
पयागपुर (बहराइच)। गोंडा-बहराइच राजमार्ग पर शुकवार देर शाम एक तेज रफ्तार रोडवेज बस ने ट्रक को ओवरटेक करते समय टैंपो को टक्कर मार दी। टैंपो सवार छह लोग घायल हुए हैं। जिसमें दो को सीएचसी और चार को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बहराइच से इलाहाबाद के लिए शुक्रवार देर शाम प्रयाग डिपो की बस संख्या यूपी 70 बीपी 1263 से सवारियों को लेकर चालक निकला था। गोंडा-बहराइच राजमार्ग पर पयागपुर थाना क्षेत्र के झाला गांव के निकट सामने जा रहे ट्रक को ओवरटेक करते समय अचानक एक टैंपो सामने आ गया। बस चालक ने टैंपो को टक्कर मार दी। जिससे टैंपो पर सवार पयागपुर थाना क्षेत्र के लखाही पुतलीतारा निवासी कृष्ण कुमार सिंह और सतरही गांव निवासी गेंदे सिंह समेत छह लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। चालक बस छोड़कर मौके से फरार हो गया।
लाइसेंसी बंदूक से धमका निर्माण ढहाया
बहराइच। कैसरगंज थाना अंतर्गत ग्राम कसेहरी बुजुर्ग निवासी संजय जायसवाल, अशोक जायसवाल, अवधेश सोनी और बीरबल यादव ने बताया कि तीन साल पूर्व गांव निवासी सिराजुल से उन्होंने दो-दो बिस्वा जमीन खरीदी थी। जमीन हुजूरपुर-कैसरगंज मार्ग पर है। इस जमीन पर गुरुवार को सभी निर्माण कराने पहुंचे तभी गांव निवासी बुद्धिसागर गुप्ता, विश्वनाथ गुप्ता, विनोद गुप्ता और राजकुमार गुप्ता कुछ अन्य लोगों के साथ मौके पर पहुंच गए। सभी ने लाइसेंसी बंदूक से निर्माण में लगे मजदूरों को धमकाकर भगा दिया। इसके बाद कराए गए पिलर और नींव के निर्माण को भी ढहा दिया। पीड़ितों ने थाने में शाम को तहरीर दी। मगर कार्रवाई नहीं हुई। जिस पर सभी ने शुक्रवार को एसपी को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।