फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   एसपी ने 31 उपनिरीक्षकों की तैनाती में किया फेरबदल

एसपी ने 31 उपनिरीक्षकों की तैनाती में किया फेरबदल

Thu, 13 Jul 2017 11:47 PM IST
Updated Thu, 13 Jul 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
एसपी ने 31 उपनिरीक्षकों की तैनाती में किया फेरबदल
एसपी ने 31 उपनिरीक्षकों की तैनाती में किया फेरबदल
विज्ञापन

बहराइच। पुलिस अधीक्षक सुनील सक्सेना ने कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए जाने हेतु गुरुवार को जिले के विभिन्न थाना व चौकी पर तैनात 31 उपनिरीक्षकों का तबादला कर दिया। स्पेशल पुलिस टीम के प्रभारी व एसआई को भी हटा दिया गया है। काफी संख्या में उपनिरीक्षकों के तबादले से पुलिस विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।

कोतवाली नगर क्षेत्र के कानूनगोपुरा स्थित धनकुट्टीपुरा में अवैध शराब की बिक्री में मिलीभगत की शिकायत पर एसपी सुनील सक्सेना ने चौकी इंचार्ज जितेंद्र कुमार सिंह को मटेरा चौकी स्थानांतरित किया है। वहीं मटेरा के विजय कुमार सिंह को महसी, महसी के अवधेश द्विवेदी को गिरिजापुरी सुजौली, चिलवरिया चौकी के इंचार्ज ओपी चौहान को सलारगंज चौकी, बेड़नापुर चौकी से शंभू सिंह को कानूनगोपुरा, गल्लामंडी के रमाशंकर यादव को चिलवरिया, सलारगंज के अतीउल्ला खां को बाबागंज, गंभीरवा के श्रवण कुमार वर्मा को कस्बा चौकी नानपारा, बाबागंज के उमेश सिंह को गंभीरवा, वैवाही खैरीघाट के पप्पू यादव को राजा बाजार चौकी, शशिभूषण पांडेय को रिसिया से वैवाही चौकी, मिहींपुरवा चौकी के दयानंद यादव को कोतवाली नगर, राजा बाजार के विजय बहादुर कसिंह को खैरीघाट, नानपारा के रामसजीवन निषाद को चौकी मिहींपुरवा, थाना कैसरगंज के दिग्विजय यादव को कोतवाली नानपारा, खुटेहना के विद्यासागर पांडेय को विशेश्वरगंज, जरवलरोड के उदयभान यादव को चौकी बेड़नापुर, पुलिस लाइन के अखिलेश पांडेय को खुटेहना, अरविंद राय को चौकी गल्लामंडी, नवीन मिश्र को स्वाट टीम, बेचे लाल को जरवलरोड, बीरबल को रुपईडीहा, रमेश चंद्र को फखरपुर, दिनेश सिंह को पेशी कार्यालय, मेराज अहमद को पयागपुर और सुनील तिवारी को जरवलरोड व कपिलदेव चौधरी को कोतवाली देहात स्थानांतरित किया गया है। एसपी ने स्पेशल पुलिस टीम के प्रभारी जितेंद्र पाल सिंह को दरगाह शरीफ, एसआई नरेंद्र सिंह को चौकी मल्लावा पयागपुर स्थानांतरत किया है। इनकी जगह पर नानपारा में तैनात अशोक सिंह को पुलिस टीम को प्रभारी और दिनेश सिंह विष्ट को एसआई बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed