फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   17 houses burnt to ashes, 25 cattle died due to massive fire

Bahraich News: भीषण आग से 17 घर राख, 25 मवेशियों की मौत

Sat, 26 Apr 2025 04:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Sat, 26 Apr 2025 04:03 AM IST
विज्ञापन
17 houses burnt to ashes, 25 cattle died due to massive fire
रानीपुर थानाक्षेत्र में लगी आग से जले मकान व सामान। 
हुजूरपुर (बहराइच)। रानीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत गाजीपुर कोड़री में शुक्रवार दोपहर अचानक लगी आग ने भारी तबाही मचाई। अज्ञात कारणों से लगी इस भीषण आग में गांव के 17 घर जलकर राख हो गए और 25 मवेशियों की दर्दनाक मौत हो गई। आग से 20 लाख रुपये से अधिक के नुकसान का अनुमान है।
विज्ञापन

तेज हवाओं के चलते आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। कुछ ही मिनटों में लपटों ने गांव को घेर लिया। ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। किसी के घर का सामान, तो किसी की आजीविका मवेशियों के रूप में राख हो गई। आग की सूचना पर थाना प्रभारी ब्रह्मा गोंड, दमकल टीम और राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। पीड़ितों में दुखरन, रामछबीले, सोनू, जगतराम, दुजई, रामदुलारे, सूर्यबली, रामभजन, चंद्रिका, छोटेलाल, बाबादीन, देवानंद, राजू समेत अन्य ग्रामीणों के घर और गृहस्थी पूरी तरह जल गई। मवेशियों में 3 गाय, 2 बछड़े, 4 भैंस और 19 बकरियों की मौत हो गई, जबकि 1 गाय और 2 भैंस झुलस गईं, जिनका इलाज जारी है। वहीं एसडीएम पयागपुर राकेश कुमार, कानूनगो रामराज लोधी और लेखपाल पुष्पेंद्र शुक्ल ने गांव पहुंचकर नुकसान का आकलन शुरू किया। अधिकारियों ने पीड़ितों को हर संभव सहायता का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


फूस घर जलकर राख
ग्राम पंचायत बांसगांव के शुक्लईबागपुरवा निवासी कमरूद्दीन के फूस के मकान में शुक्रवार शाम आग लग गई। जब तक ग्रामीण कुछ कर पाते, पूरा घर और गृहस्थी का सामान जलकर खाक हो गया। राजस्व टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed