{"_id":"5cbdf37fbdec2214323f5840","slug":"161555952511-bahraich-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदान के दिन पहले मतदान करें: मजिस्ट्रेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदान के दिन पहले मतदान करें: मजिस्ट्रेट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नानपारा (बहराइच)। सेक्टर मजिस्ट्रेट ने बाबागंज के बूथों का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखीं। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से मतदान पर्व को अधिक से अधिक संख्या में मतदान कर मनाने की बात कही। सेक्टर मजिस्ट्रेट ने कहा कि करवा चौथ या रमजान का व्रत रखकर जिस तरह हम अपने धर्म को संरक्षित करते हैं। उसी तरह ग्रामीण मतदान कर लोकतंत्र के पर्व को संरक्षित करें।
नानपारा विधानसभा क्षेत्र के नवाबगंज विकास खंड के हाड़ा बसहरी, भोपतपुर, मधुबन, तुलसीपुर गांव में बने मतदान बूथ का निरीक्षण सेक्टर मजिस्ट्रेट आयुष विभाग के वरिष्ठ चिकित्साधिकारी डॉ. देवेश श्रीवास्तव ने किया। इस दौरान मजिस्ट्रेट ने ग्रामीणों को मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत सभी को मतदान की शपथ दिलाई।
ग्रामीणों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि लोकतंत्र देश का सबसे बड़ा पर्व है। जिसमें कोई जाति व धर्म नहीं है। पहले मतदान करें फिर दूसरा काम करें। इसके साथ ही ग्रामीणों को साफ सफाई व स्वस्थ बने रहने की जानकारी दी।
विज्ञापन
एसडीएम डॉक्टर संतोष कुमार उपाध्याय के निर्देश पर सेक्टर मजिस्ट्रेट आयुष चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर देवेश श्रीवास्तव ने बदलते मौसम में कैसे स्वस्थ बने रहें, इस की महत्वपूर्ण जानकारी मतदान कर्मचारियों को दी तथा उन्हें स्वस्थ रहने के उपाय बताएं।