{"_id":"5b5b663a4f1c1b4e748b7618","slug":"161532716602-bahraich-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाणिज्यकर का छापा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाणिज्यकर का छापा
Updated Sat, 28 Jul 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो दुकानों पर छापा, नहीं मिला सात लाख का रिकॉर्ड
नानपारा(बहराइच)। गोंडा के वाणिज्य कर विभाग की स्पेशल जांच टीम ने शुक्रवार को नगर के दो प्रतिष्ठानों पर छापेमारी की। दोनों व्यापारी लगभग सात लाख रुपये के माल का लेखा जोखा नहीं दे सके। कुछ अभिलेखों को कब्जे में लेकर टीम ने नोटिस जारी की है।
वाणिज्य कर विभाग के एसआईबी टीम के असिस्टेंट कमिश्नर अभिषेक शुक्ला व डिप्टी कमिश्नर राहुल कुमार द्विवेदी ने शुक्रवार को नानपारा पहुंचे। वाणिज्य कर विभाग नानपारा के असिस्टेंट कमिश्नर राजेश ओझा व वाणिज्य कर अधिकारी हसन जमाल व शैलेंद्र कुमार के साथ नगर के पुरानी बाजार स्थित शादाब ट्रेडर्स के फार्म पर छापेमारी की।
यहां फर्म का बोर्ड नहीं लगा मिला। प्रतिष्ठान के गोदाम में सुपारी, जर्दा, तथा स्वीटी सुपारी आदि वस्तुओं की खरीद बिक्री का भी कोई कागज नहीं मिला। इस पर एसआईबी टीम ने लगभग चार लाख रुपये के स्टाक को बिना बिल का दर्शाते हुए अपने कब्जे में लिया। इसके बाद स्टेशन रोड पर नीलेश्वर प्रताप की दुकान पर छापेमारी की।
विज्ञापन
यहां पर लगभग दो लाख रुपये की खरीद-बिक्री का लेखा जोखा नहीं मिला। अधिकारियों ने माल का पंचनामा कर दोनों व्यापारियों को नोटिस जारी की है। व्यापार मंडल के अध्यक्ष अब्दुल मुशीर सेठ व महामंत्री तेज प्रकाश अग्रवाल ने एसआईबीटीम के अधिकारियों से मुलाकात कर बेवजह की शिकायतों पर व्यापारियों का उत्पीड़न न करने की बात कही।