फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Farmer struck by dumper while trying to avoid bus; dies.

Bahraich News: बस से बचने में डंपर की चपेट आया किसान, मौत

Fri, 09 Oct 2026 12:36 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
Farmer struck by dumper while trying to avoid bus; dies.
फखरपुर/कैसरगंज। लखनऊ-बहराइच मार्ग पर मदनकोठी के पास बुधवार रात बस से बचने के प्रयास में बाइक सवार किसान पीछे से आ रहे डंपर की चपेट में आ गया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद डंपर चालक वाहन समेत भाग गया। पुलिस सीसीटीवी कैमरों की मदद से चालक की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


कैसरगंज के सरदवनपुरवा चुलंभा गांव निवासी दिनेश सिंह (40) बुधवार को फखरपुर क्षेत्र के मरौचा स्थित रिश्तेदारी में गए थे। रात में बाइक से घर लौट रहे थे। मदनकोठी के पास सामने से आ रही बस और पीछे से आ रहे डंपर के बीच उनकी बाइक आ गई। बस से बचने के प्रयास में उनकी बाइक पीछे से आ रहे डंपर की चपेट में आ गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल दिनेश को स्थानीय लोग एंबुलेंस से स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाने की तैयारी कर रहे थे, तभी उनकी मौत हो गई। मृतक के परिवार में पत्नी गीता सिंह और चार बेटे हैं।
विज्ञापन


सीओ कैसरगंज डीके श्रीवास्तव ने बताया कि डंपर चालक की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। थाना प्रभारी रामकुमार राजभर मामले की जांच कर रहे हैं। परिजनों ने पोस्टमार्टम के लिए प्रार्थना पत्र दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed