फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   बलरामपुर ने गोंडा को 3-0 से हराया

बलरामपुर ने गोंडा को 3-0 से हराया

Fri, 01 Sep 2017 11:20 PM IST
Updated Fri, 01 Sep 2017 11:20 PM IST
विज्ञापन
बलरामपुर ने गोंडा को 3-0 से हराया
बलरामपुर ने गोंडा को 3-0 से हराया
विज्ञापन


बहराइच। मंडलीय सब जूनियर हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन शहर के इंदिरा गांधी स्टेडियम में शुक्रवार को हुआ। बलरामपुर और गोंडा की टीम के बीच मैच खेला गया। जिसमें बलरामपुर के खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन किया। बलरामपुर टीम की ओर से प्रह्लाद पांडेय ने दो गोल व फैसल ने एक गोल किया। बलरामपुर की टीम ने 3-0 के अंतर से मैच जीत लिया। उधर बालिका हॉकी जूनियर प्रतियोगिता के लिए भी टीमें बहराइच पहुंच गईं। प्रतियोगिता का उद्घाटन प्रधानाचार्य आजाद इंटर कालेज मनोज कुमार पांडेय ने किया। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्द्धन किया। इस मौके पर क्रीड़ा सचिव रामपाल यादव, खेल शिक्षक राजेश कुमार, अंपायर हकीक अहमद, मोहम्मद आरिफ और मोहम्मद कादिर आदि मौजूद रहे।



राज्यपाल ने भेजी बाढ़ पीड़ितों के लिए मदद
बहराइच। राजभवन से बाढ़ राहत सामग्री जिले में भेजी गई है। उत्तर प्रदेश के राज्यपाल रामनाईक ने लखनऊ स्थित राजभवन से बहराइच जनपद के लिए दो ट्रकराहत सामग्री बहराइच भेजा है। सामाजिक संस्था उम्मीद की ओर से उपलब्ध कराई गई सामग्री जिले में पहुंचने पर डीएम अजयदीप सिंह ने इसका तत्काल वितरण कराने के निर्देश दिए। एसडीएम कैसरगंज पंकज कुमार की अगुवाई में आदमपुर-रेवली तटबंध पर बसे बाढ़ पीड़ितों के बीच भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी राकेश श्रीवास्तव और सह संपर्क प्रमुख राजन सिंह ने क्षेत्र के लगभग 650 बाढ़ पीड़ितों के बीच राहत सामग्री का वितरण कराया। इस दौरान बलबीर सिंह, संयोजक रमेश वर्मा, रणविजय सिंह, घनश्याम सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed