{"_id":"5d0cff8c8ebc3e246a07832b","slug":"156113292411-bahraich-news167","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीण क्षेत्रों में योग दिवस की रही धूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीण क्षेत्रों में योग दिवस की रही धूम
विज्ञापन
बहराइच। जनपद के ग्रामीण इलाकों में भी योग दिवस की धूम रही। तहसीलों, थानों, ब्लाक और एसएसबी मुख्यालय में भी योग शिविर आयोजित हुए।
रिसिया विकास खंड कार्यालय परिसर में बीडीओ रविशंकर प्रधान की अगुवाई में योग शिविर आयोजित हुआ। प्रशिक्षक गौरव शर्मा व डॉ. राजू मलिक ने लोगों को योगाभ्यास कराया। श्यामा देवी बालिका इंटर कॉलेज में भाजपा नेता श्रीनाथ शुक्ला की अध्यक्षता में शिविर आयोजित हुआ। चंद्रशेखर आजाद बालिका इंटर कालेज में प्रधानाचार्या मधु चौधरी ने छात्राओं को योग का अभ्यास कराया।
विकास खंड हुजूरपुर में हुए योग शिविर में प्रशिक्षक दीपशिखा सिंह ने योग कराए। सशस्त्र सीमा बल के 42वीं वाहिनी में निरीक्षक अरुण कुमार की अध्यक्षता में योग शिविर आयोजित किया गया। रुपईडीहा थाने में प्रभारी निरीक्षक मधुपनाथ मिश्रा की अध्यक्षता में योग शिविर लगाया गया। सरस्वती विद्या मंदिर रुपईडीहा में योग दिवस पर आलोक पाठक ने योगाभ्यास कराया। सरस्वती शिशु मंदिर खुटेहना में योग के अवसर पर चंद्रदेव तिवारी व नारायण दत्त तिवारी ने योग की क्रियाओं के बारे में लोगों को जानकारी दी।
फखरपुर थाने में थानाध्यक्ष ओमप्रकाश चौहान की अगुवाई में योग दिवस मनाया गया। चौधरी सियाराम इंटर कालेज में विजेंद्र शर्मा की देखरेख में शिविर आयोजित हुआ। नानपारा के शंकर इंटर कालेज में एसडीएम डॉ. संतोष उपाध्याय और पूर्व विधायक दिलीप वर्मा की अध्यक्षता में योगाभ्यास कराया गया। सरस्वती विद्या मंदिर बेहड़ा में योग दिवस का आयोजन हुआ। मुख्य प्रशिक्षक परमानंद मिश्र ने लोगों को योग के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
महसी में एसडीएम एसएन त्रिपाठी व तहसीलदार राजेश वर्मा की अध्यक्षता में शिविर आयोजित हुआ। जिसमें आर्ट आफ लिविंग के आचार्य अमरनाथ व संदीप त्रिवेदी ने लोगों को योग ध्यान व प्राणायाम का अभ्यास कराया। पयागपुर के अमदापुर में योग शिविर आयोजित हुआ। जिसमें विधायक पयागपुर सुभाष त्रिपाठी मुख्य अतिथि रहे। योग प्रचारक सरिता शुक्ला, वेद प्रकाश गिरि व डॉ. सूर्य देव गिरि ने लोगों को योग कराया।