फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   30 हजार लोगों से बिना पानी के टैक्स वसूल रहा रिसिया नगर पंचायत प्रशासन

30 हजार लोगों से बिना पानी के टैक्स वसूल रहा रिसिया नगर पंचायत प्रशासन

Tue, 18 Jun 2019 10:16 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jun 2019 10:16 PM IST
विज्ञापन
30 हजार लोगों से बिना पानी के टैक्स वसूल रहा रिसिया नगर पंचायत प्रशासन

विज्ञापन
रिसिया (बहराइच)। रिसिया नगर क्षेत्र के लोगों को पेयजल की सुविधा मुहैया कराने के लिए 20 वर्ष पूर्व पानी की टंकी स्थापित कराई गई थी। मगर 86 लाख रुपये की लागत से स्थापित पानी टंकी का संचालन आज तक नहीं हो सका है। इसके बावजूद रिसिया नगर पंचायत प्रशासन वाटर टैक्स के रूप में 30 हजार लोगों से वार्षिक वसूली कर रहा है। इस मामले में नगर क्षेत्र के लोगों ने कई बार आवाज उठाई, लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है। इस दौरान गर्मी में लोगों को पेयजल की किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। फिर भी पेयजल आपूर्ति व्यवस्था दुरुस्त नहीं की जा रही है।

रिसिया नगर पंचायत में वर्ष 1988 में 86 लाख रुपये की लागत से पुराने कांजी हाउस परिसर में पानी टंकी का निर्माण कराया गया था। कार्यदायी संस्था जल निगम ने वर्ष 1990 में टंकी का निर्माण कार्य पूरा कर पाइप लाइन बिछाकर पानी सप्लाई का ट्रायल दिखाया था। इसके बाद पानी टंकी को नगर पंचायत के सुपुर्द कर दिया था। लेकिन उसके बाद से अब तक नगर पंचायत प्रशासन एक भी घर में पानी की सप्लाई नहीं दे सका है। जबकि प्रतिवर्ष वाटर टैक्स के रूप में नगरवासियों से हाउस टैक्स के अनुपात में कर वसूला जा रहा है। इस समय भीषण गर्मी पड़ रही है। इसके बावजूद पानी टंकी से पेयजल आपूर्ति के कोई इंतजाम नहीं हो सके हैं।
विज्ञापन


नगरवासियों ने प्रदर्शन की दी चेतावनी
नगर निवासी व्यवसायी संजय चिरानिया, सुधीर जैन, सुधीश अग्रवाल, श्रवण मित्तल, संजय शर्मा, पवन आदि का कहना है कि 20 वर्ष से नगर पंचायत प्रशासन टैक्स ले रहा है। पेयजल सुविधा अब तक मुहैया नहीं करा सका है। ऐसे में अब इसे लेकर आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


नए सिरे से बिछेगी पाइप लाइन, भेजा प्रस्ताव
जल निगम की ओर से 20 वर्ष पूर्व बिछायी गयी पाइप लाइन जगह-जगह क्षतिग्रस्त हो गई है। नए सिरे से पाइप लाइन बिछाने के लिए जल निगम को पत्र भेजा गया है। कोशिश है कि शीघ्र ही पाइप लाइन व्यवस्था दुरुस्त करवाकर पेयजल शुरू करवा दी जाए।

शैलेंद्र मिश्रा, अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत

संासद से भी हुई शिकायत
बीते सप्ताह रिसिया नगर में आयोजित कार्यक्रम में सांसद अक्षयवरलाल गोंड के पहुंचने पर नगर के लोगों ने पेयजल की बदहाल व्यवस्था की शिकायत की थी। इस पर सांसद ने इस मामले में नगर पंचायत अध्यक्ष महमूद अहमद से वार्ता कर शीघ्र ही व्यवस्था दुरुस्त करवाने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed