{"_id":"5cfe8d4cbdec22071212edf5","slug":"15601861804-bahraich-news60","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीएम और अधिवक्ताओं की बैठक रही बेनतीजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसडीएम और अधिवक्ताओं की बैठक रही बेनतीजा
विज्ञापन
कैसरगंज (बहराइच)। तहसील कैसरगंज के अधिवक्ता तहसीलदार के कार्य व्यवहार से तीन माह से क्षुब्ध हैं। जिसके चलते वकील निरंतर तहसीलदार कोर्ट का बहिष्कार करते हुए हड़ताल पर चल रहे हैं। सोमवार को एसडीएम ने पहल करते हुए अधिवक्ताओं को बातचीत के लिए बुलाया, लेकिन बैठक बेनतीजा रही। अब अधिवक्ता मंगलवार को बैठक कर आंदोलन की अगली रणनीति तय करेंगे।
कैसरगंज तहसील अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष गंगाधर मिश्र की अगुवाई में तहसील के वकील तीन माह से तहसीलदार कोर्ट का बहिष्कार कर हड़ताल पर चल रहे हैं। इस मामले में सोमवार को उपजिलाधिकारी रामजीत मौर्य ने पहल करते हुए अधिवक्ताओं को वार्ता के लिए बुलाया। इस पर 20 अधिवक्ताओं का प्रतिनिधि मंडल वार्ता के लिए पहुंचा।
वहां पर एसडीएम के साथ तहसीलदार सोहनलाल भी मौजूद थे। बातचीत के दौरान अधिवक्ताओं व तहसीलदार ने अपना पक्ष रखा। एसडीएम ने भी मामले को समाप्त करने की कोशिश की, लेकिन अधिवक्ता संतुष्ट नहीं हुए। अध्यक्ष गंगाधर मिश्र ने कहा कि बैठक बेनतीजा रही है। ऐसे में मंगलवार को आमसभा की बैठक कर आगे के आंदोलन की रूपरेखा तय की जाएगी। वकीलों के मान सम्मान से समझौता नहीं होगा। इस मौके पर पूर्व अध्यक्ष विजय प्रताप सिंह, नसीब खां, विनोद कुमार सिंह, महात्मा सिंह, वीरेश सिंह, शंभूदत्त यादव आदि मौजूद रहे।