फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   नेपाली हाथियों ने गन्ने के खेतों को किया तहस-नहस

नेपाली हाथियों ने गन्ने के खेतों को किया तहस-नहस

Mon, 10 Jun 2019 10:32 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jun 2019 10:32 PM IST
विज्ञापन
नेपाली हाथियों ने गन्ने के खेतों को किया तहस-नहस
बिछिया (बहराइच)। कतर्नियाघाट संरक्षित वन क्षेत्र के कुरकुरी कुआं चहलवा गांव के पास सोमवार को सुबह नेपाल से आए हाथियों के झुंड ने गन्ने के खेतों में जमकर उत्पात मचाया। इस दौरान हाथियों ने लगभग 10 बीघा गन्ने की फसल को रौंदकर बर्बाद कर दिया। इस मामले में रेंज कार्यालय पर सूचना दी गई है, लेकिन वन विभाग का कोई भी कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा। हाथियों का झुंड आने से क्षेत्र के लोगों में दहशत है।
विज्ञापन


कतर्नियाघाट संरक्षित वन क्षेत्र के कतर्नियाघाट रेंज में नेपाली हाथियों का मूवमेंट तेज हो गया है। नेपाल के रायल बर्दिया नेशनल पार्क से 12 हाथियों का झुंड सोमवार को सुबह कतर्नियाघाट रेंज के सदर बीट संख्या चार के पास स्थित कुरकुरी कुआं चहलवा गांव के पास पहुंच गया। हाथियों की चिंघाड़ सुनकर गांव के लोगों ने हांका लगाते हुए ढोल और पीपा पीटना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


इसका फायदा यह रहा कि हाथी गांव की ओर तो नहीं आए। लेकिन हाथियों ने आसपास के खेतों में गन्ने के खेतों में जमकर उत्पात मचाया। इस दौरान हाथियों के झुंड ने करीब 10 बीघा गन्ने की फसल को रौंदकर पूरी तरह से बर्बाद कर दिया। लगभग डेढ़ घंटे तक खेतों में हाथी उत्पात मचाते रहे। इसके बाद जंगल की ओर चले गए, तब ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों ने इस मामले की सूचना रेंज कार्यालय पर दी, लेकिन वन विभाग का कोई भी कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा। ग्रामीणों ने कहा कि हाथियों द्वारा गन्ने की फसल रौंद दिए जाने से उन्हें तगड़ी चपत लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed