{"_id":"5cf2af79bdec22074b0aa77a","slug":"155940855111-bahraich-news82","type":"story","status":"publish","title_hn":"गेहूं क्रय केंद्र पर घटतौली से गुस्सा किसानों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गेहूं क्रय केंद्र पर घटतौली से गुस्सा किसानों का प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। गल्ला मंडी क्रय केंद्र रिसिया में गेहूं खरीद में घटतौली की जा रही है। इससे गुस्साए किसानों ने शनिवार को जिला मुख्यालय स्थित कलेक्ट्रेट में क्रय केंद्र प्रभारी के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। किसान गल्लामंडी क्रय केंद्र प्रभारी पर कार्रवाई की मांग कर रहे थे। प्रदर्शन के बाद डीएम को ज्ञापन सौंपते हुए किसानों ने केंद्र प्रभारी पर घटतौली करने का आरोप लगाया है। किसानों का कहना है कि एक ट्रॉली पर सात से आठ क्विंटल तक कम गेहूं की तौल की जा रही है। उन्होंने जिलाधिकारी से मामले की जांच कराकर कार्रवाई करने की मांग की है।
रिसिया विकास क्षेत्र के किसान सुबह कलेक्ट्रेट पहुंचे। यहां किसानों ने गल्ला मंडी क्रय केंद्र प्रभारी रिसिया के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी किसान अमृतलाल का कहना है कि वह घर से तौलकर 74 क्विंटल गेहूं ले गए थे। मगर केंद्र ले जाने पर वहां पर मात्र 62 क्विंटल गेहूं ही बताया गया।
इसी तरह करनिया निवासी मोहम्मद रफीक ने बताया कि वह 36 क्विंटल गेहूं बेचने के लिए केंद्र पर ले गए, मगर केंद्र पर उसे 27.50 क्विंटल की ही तौल बताई गई। सिसई सलोन निवासी मंगरे बहेरिया का 45 क्विंटल गेहूं के सापेक्ष महज 36.50 ही निकला।
विज्ञापन
किसानों का कहना है कि केंद्र प्रभारी अखिलेश कुमार व उसके कुछ साथी किसानों का गेहूं तौलने के लिए रुपयों की मांग करते हैं। रुपये न देने पर मनमाने तरीके से गेहूं की कटौती की जाती है, जबकि व्यापारियों का गेहूं जल्द से जल्द तौल दिया जाता है। किसानों को कागजात दिखाने के नाम पर परेशान भी किया जाता है। सभी किसानों ने मामले की जांच कराकर केंद्र प्रभारी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। उन्होंने जल्द से जल्द कार्रवाई न होने पर पुन: प्रदर्शन की चेतावनी दी है। इस मौके पर तमाम किसान मौजूद रहे।