{"_id":"5cf2af76bdec220700634e6f","slug":"15594085487-bahraich-news151","type":"story","status":"publish","title_hn":"गेरुआ नदी के कछार में पानी की तलाश में भटकता दिखा बाघ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गेरुआ नदी के कछार में पानी की तलाश में भटकता दिखा बाघ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिछिया (बहराइच)। कतर्नियाघाट सेंक्चुरी के भ्रमण पर शनिवार को भारतीय सीमा क्षेत्र में पहुंचे रायल बर्दिया नेशनल पार्क के नेचर गाइड की टीम को गेरुआ नदी के कछार में एक बाघ भटकता हुआ दिखा। बाघ को नेचर गाइड की टीम ने कैमरे में कैद कर लिया। टीम के सदस्यों के मुताबिक बाघ पानी की तलाश में नदी के कछार में भटक रहा था। इस मामले में रेंज कार्यालय के अधिकारियों को भी टीम नेे अवगत कराया है।
कतर्नियाघाट संरक्षित वन क्षेत्र नेपाल के रायल बर्दिया नेशनल पार्क से खाता कारीडोर के रास्ते जुड़ा हुआ है। शनिवार को रायल बर्दिया नेशनल पार्क के नेचर गाइड की छह सदस्यीय टीम कोठियाघाट होते हुए कतर्नियाघाट के जंगल में दाखिल हुई। इस दौरान टीम जब कोठियाघाट के निकट गेरुआ नदी के कछार से गुजर रही थी, तभी एक बाघ नदी के जमा सिल्ट में भटकता दिखा। जिसे गाइड टीम ने अपने कैमरे में कैद कर लिया।
टीम के रमेश थापा व भुवन के मुताबिक बाघ पानी की तलाश में इधर-उधर जाता दिखा है। टीम के सदस्यों ने इस मामले में कतर्नियाघाट के वन क्षेत्राधिकारी पीयूष मोहन श्रीवास्तव को भी अवगत कराया है। वन क्षेत्राधिकारी ने कहा कि गश्ती टीम नजर रख रही है। नदी में जगह-जगह सिल्ट जमा होने के चलते कहीं-कहीं पानी कम है।