फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   शांति और सौहार्द के साथ मनाएं ईद

शांति और सौहार्द के साथ मनाएं ईद

Fri, 31 May 2019 10:31 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 31 May 2019 10:31 PM IST
विज्ञापन
शांति और सौहार्द के साथ मनाएं ईद
बहराइच। ईद के अवसर पर थानों में शांति समिति की बैठकों का सिलसिला शुरू हो गया है। शुक्रवार को रुपईडीहा, मोतीपुर, रिसिया विशेश्वरगंज और नानपारा थाना क्षेत्रों में सुरक्षा अधिकारियों की मौजूदगी में पीस कमेटी की बैठक हुई। इस दौरान सभी लोगों ने शांति और सौहार्द के साथ ईद मनाने पर जोर दिया। कहा कि अफवाहों पर कतई ध्यान न दें।
विज्ञापन


नानपारा कोतवाली अंतर्गत राजा बाजार चौकी परिसर में शांति समिति की बैठक सीओ अरुण चंद्र की अध्यक्षता में हुई, जिसमें ईद के पर्व पर नगर में सफाई तथा विद्युत आपूर्ति समस्याओं के बारे में नगरवासियों से विचार-विमर्श किया गया। सीओ ने शांति और सौहार्द के साथ ईद मनाने का संदेश दिया। कहा, त्योहार के मद्देनजर नगर में विशेष चौकसी रखी जाएगी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि नगर में शांति व्यवस्था के लिए एक प्लाटून पीएसी भी तैनाती रहेगी। नगर पालिका प्रशासन को नगर में सफाई की व्यवस्था के निर्देश दिए। प्रभारी निरीक्षक मृत्युंजय पाठक ने कहा कि अलविदा की नमाज से लेकर ईद की नमाज तक नगर में भारी वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा। इस मौके पर नगर पालिका चेयरमैन अब्दुल मोहीद राजू, जेई संजय पासवान, आनंद प्रकाश श्रीवास्तव, पंकज जायसवाल, हाजी शोएब अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, रुपईडीहा थाने में प्रभारी निरीक्षक मधुप नाथ मिश्रा की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक हुई। विधायक प्रतिनिधि हरीश वर्मा ने बताया कि ईद को शांति व सौहार्द से मनाएं। पूर्व प्रमुख मोहम्मद रफी ने ईद के दिन सभी को सिंवई की दावत दी। बैठक में शांति कमेटी अध्यक्ष कमल मद्धेशिया, जामा मस्जिद के पेश इमाम मौलाना कशीद, प्रधान प्रतिनिधि मोहम्मद जुबेर फारुकी, पूर्व प्रमुख मोहम्मद रफी, अख्तर, सीमा जागरण मंच प्रांत प्रमुख आनंद पाठक, हाजी मोहम्मद अनवर, जिला कार्यकारिणी सदस्य रमेश अम्लानी, प्रधान प्रतिनिधि प्रमोद वर्मा आदि मौजूद रहे।


वहीं, मोतीपुर थाना परिसर में थानाध्यक्ष हेमंत कुमार गौड़ की अगुवाई में शांति कमेटी की बैठक हुई। इस दौरान पुलिस क्षेत्राधिकारी नानपारा अरुण चंद्र ने ईद के मद्देनजर शांति व सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग मांगा। इस अवसर पर मिहीपुरवा चौकी इंचार्ज रणधीर सिंह, जालिमनगर चौकी इंचार्ज अरविंद यादव, एसआई अनिल युवा भाजपा नेता संजीव गौङ, मिहींपुरवा व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय सिंह, मिहीपुरवा ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अख्तर अली, बजरंग दल के जिला उपाध्यक्ष संदीप सिंह, भाजपा नेता साकेत पांडेय, ग्राम प्रधान शरीफ अहमद आदि मौजूद रहे। विशेश्वरगंज थाना परिसर में उपनिरीक्षक राजवीर सिंह यादव की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक हुई। उन्होंने आगंतुकों से ईद का त्यौहार शांतिपूर्वक मनाने का संदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed