फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   तराई का पारा 43.5 डिग्री पहुंचा, गर्म पछुआ से झुलसन का एहसास

तराई का पारा 43.5 डिग्री पहुंचा, गर्म पछुआ से झुलसन का एहसास

Fri, 31 May 2019 12:20 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 31 May 2019 12:20 AM IST
विज्ञापन
तराई का पारा 43.5 डिग्री पहुंचा, गर्म पछुआ से झुलसन का एहसास
गर्म पछुआ ने कराया झुलसन का एहसास
विज्ञापन

बहराइच। तराई में तापमान गुरुवार को 43.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। 10 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चली गर्म पछुवा हवा ने लोगों की मुश्किलें बढ़ाई। सूरज की तपिश से जनजीवन अस्तव्यस्त दिख। लोगों को भीषण गर्मी के कारण झुलसन का एहसास होता रहा। दोपहर में गर्मी व तपिश के चलते सार्वजनिक स्थानों पर सन्नाटा दिखा।

तराई में गर्मी में कमी नहीं आ रही है। गुरुवार सुबह 10 बजे से चिलचिलाती धूप का जिले के लोगों ने सामना किया। दोपहर होते होते सूरज की तपिश से लोग बेहाल हुए। गर्म पछुवा हवा ने घर से निकले लोगों की मुश्किलें और बढ़ा दी। सूरज की तपिश के चलते घर से बाहर कदम रखने वालों को झुलसन का एहसास हुआ।
विज्ञापन


मौसम की प्रतिकूलता के चलते शहर, गांव और कस्बोड्ड में भी लोग घर से बाहर निकलने के लिए बचते रहे। जो कामकाजी लोग बाहर निकले भी उन्हें सूरज की चिलचिलाती किरणों का सामना करना पड़ा। ग्रामीण अंचलों में उमस और गर्मी से निजात पाने के लिए नन्हे-मुन्ने बच्चों ने तालाबों में छलांग लगाकर सूरज की किरणों से बचने का प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


नरेंद्रदेव कृषि अनुसंधान केंद्र के मौसम विभाग के विशेषज्ञ आरके श्रीवास्तव ने बताया कि गुरुवार को तराई का पारा 43.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। न्यूनतम तापमान भी 28 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

उन्होंने कहा कि गर्म पछुवा हवा के चलने से लोगों को परेशानी हुई है। लेकिन अभी उमस और गर्मी कम होने के आसार नहीं दिख रहे हैं। तापमान में और इजाफा होने के संकेत मिल रहे हैं। आगामी तीन दिन तक मौसम का तापमान 42 से 43 डिग्री के बीच रहने के संकेत मिल रहे हैं।


करते रहें खेतों की सिंचाई
वैज्ञानिक डॉ. एमवी सिंह ने बताया कि भीषण गर्मी के चलते खेतों में खड़ी मेंथा, गन्ना और सूरजमुखी की फसलों की पैदावार प्रभावित न हो, इसके लिए 7-10 दिन के अंतराल पर किसानों को खेतों की सिंचाई करनी होगी। जिससे बेहतर उत्पादन हासिल किया जा सके। उन्होंने कहा कि सिंचाई में कोताही बरतने पर दिक्कत हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed