{"_id":"5cec1b9fbdec220775594dca","slug":"155897748710-bahraich-news145","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में गर्भवती महिला समेत तीन की मौत, नानी व नाती घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में गर्भवती महिला समेत तीन की मौत, नानी व नाती घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक गर्भवती को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खुटेहना ले जाते समय हुआ हादसा
पयागपुर/खुटेहना/विशेश्वरगंज (बहराइच)। जिले में अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में गर्भवती महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि नानी व नाती घायल हुए हैं। खुटेहना में बाइक द्वारा गर्भवती महिला को अस्पताल ले जाते समय हादसा हुुआ। वहीं पयागपुर में एक युवक सांड से टकरा गया। जबकि विशेश्वरगंज में बाइक सवार महिला की सड़क पर गिरकर मौत हो गई।
पयागपुर थाना अंतर्गत कोढ़वा गांव निवासी वीरेंद्र (18) की मामी मीरा (20) को सोमवार सुबह प्रसव पीड़ा शुरू हुई। इस पर वीरेंद्र मामी व नानी सुमित्रा (50) को बाइक पर बिठाकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खुटेहना के लिए रवाना हुए। जब सभी खुटेहना स्वास्थ्य केंद्र से 100 मीटर पहले सरसा मोड़ के पास पहुंचे।
तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार गोंडा डिपो की रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार उछलकर खड्ड में जा गिरे। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग दौड़े। इस दौरान खुटेहना चौकी के सिपाही सुनील सिंह व गौरव सिंह भी मौके पर पहुंच गए। सिपाहियों ने घायलों को ग्रामीणों की मदद से स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।
विज्ञापन
यहां पर प्राथमिक उपचार के बाद सुमित्रा की हालत गंभीर देखकर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। लेकिन अस्पताल पहुंचते ही सुमित्रा ने दम तोड़ दिया। सूचना घर पहुंची तो कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उधर दुर्घटना के बाद चालक बस समेत भाग गया। प्रभारी निरीक्षक बृजेश पांडेय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
उधर इसी थाना अंतर्गत पयागपुर बस स्टॉप बाजार निवासी नीरू सिंह (32) पुत्र चंदकिरण सिंह अपने सहयोगी सुशील पुत्र सियाराम के साथ रविवार शाम को क्षेत्र में निकला था। लौटने में रात हो गई। रात में दोनें बाइक सवार जब पहलवारा गांव के पास से गुजर रहे थे। तभी सड़क पार कर रहे सांड से टकरा गए।
नीरू की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा कर परिवारीजनों को सौंप दिया है। वहीं घायल सुशील को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। विशेश्वरगंज थाना अंतर्गत बालानगर कोड़री गांव निवासी राजकुमारी देवी (30) अपने पति जगदंबा प्रसाद के साथ सोमवार शाम को बाइक पर सवार होकर गुदगुदियापुर जा रही थी।
रास्ते में पुरैना नहर के पास झपकी आने से वह बाइक से नीचे गिर गईं। सिर में चोट लगने से मौके पर ही राजकुमारी की मौत हो गई। गौरतलब हो कि राजकुमारी ग्राम पंचायत चंदरावा में आंगनबाड़ी कार्यकर्ती के पद पर तैनात थीं।