{"_id":"5cead203bdec2207254c98c7","slug":"15588931084-bahraich-news45","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती की हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवती की हुई मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवाबगंज (बहराइच)। नवाबगंज कस्बा निवासी एक युवती को मंगलवार को पड़ोसी युवक ने दुकान में खींचकर केरोसिन छिड़क कर आग लगा दी थी। मामले में पुलिस ने केस दर्ज किया था। युवती का इलाज लखनऊ में चल रहा था। इलाज के दौरान रविवार को उसकी मौत हो गई। शव घर पहुंचा तो परिवारीजनों में कोहराम मच गया। मामले में पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मुकदमे में धारा बदलने की बात कह रही है। युवक का पुलिस हिरासत में जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।
नवाबगंज कस्बा निवासी एक युवती मंगलवार की भोर घर से खेतों की ओर गई थी। लौटते समय पड़ोसी युवक ने युवती को अपनी फर्नीचर की दुकान में खींच लिया था और उससे दुष्कर्म करने की कोशिश की थी। विरोध करने पर युवक ने युवती को दुकान में खंभे से बांधकर केरोसिन छिड़क कर आग लगा दी थी। युवती के जलने के साथ ही दुकान में भी आग लग गई थी।
इस दौरान दुकान की आग बुझाने की कोशिश में आरोपी युवक भी झुलस गया था। पुलिस दोनों के बीच प्रेम प्रसंग का मामला बता रही थी। वहीं गंभीर रूप से जली युवती का लखनऊ में इलाज चल रहा था। इलाज के दौरान रविवार को उसकी मौत हो गई। देर शाम युवती का शव गांव पहुंचा तो परिवारीजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक रामजी यादव ने बताया कि युवक के झुलसने के कारण उसका जिला अस्पताल में पुलिस हिरासत में इलाज चल रहा है। युवती की मौत के बाद लखनऊ से पोस्टमार्टम रिपोर्ट मंगवाई जा रही है। इसके बाद दर्ज मुकदमे की धारा को तरमीम किया जाएगा।