फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   काठमांडू में नकली भारतीय मुद्रा की खेप पकड़े जाने के बाद सीमा पर अलर्ट

काठमांडू में नकली भारतीय मुद्रा की खेप पकड़े जाने के बाद सीमा पर अलर्ट

Fri, 24 May 2019 11:03 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 24 May 2019 11:03 PM IST
विज्ञापन
काठमांडू में नकली भारतीय मुद्रा की खेप पकड़े जाने के बाद सीमा पर अलर्ट
रुपईडीहा (बहराइच)। नेपाल की राजधानी काठमांडू में शुक्रवार को सुबह 7.67 करोड़ की नकली भारतीय मुद्रा के साथ तीन पाकिस्तानी नागरिकों समेत छह लोगों को नेपाल पुलिस ने धर दबोचा। इनमें एक महिला भी शामिल है। काठमांडू में बड़े पैमाने पर नकली भारतीय मुद्रा की खेप पकड़े जाने के बाद भारत-नेपाल सीमा पर अलर्ट जारी कर दिया गया है। एसएसबी व पुलिस ने चौकसी बढ़ा दी है। नेपाल से आने-जाने वाले वाहनों और नागरिकों की सघन तलाशी ली जा रही है।
विज्ञापन


नेपाल के पुलिस महानिरीक्षक विश्वराज पोखरेल ने बताया कि काठमांडू में स्थित अंतरराष्ट्रीय त्रिभुवन हवाई अड्डा पर सुबह कतर के दोहा से कतर एयरवेज पहुंची। उस एयरवेज से उतरे तीन पाकिस्तानी नागरिकों की अटैचियां भारतीय मुद्रा से भरी हुई थीं। पूछताछ के दौरान सभी ने अपने को व्यवसायी बताया। अटैची में मौजूद मुद्रा में दो हजार और पांच सौ के नोट थे।
विज्ञापन


हवाई अड्डे पर विशेषज्ञों के जांच करने पर पाकिस्तानी नागरिकों के पास मौजूद भारतीय मुद्रा नकली मिली। इस पर तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया। इन पाकिस्तानी नागरिकों की पहचान नसरुद्दीन, नादिया अनवर और मोहम्मद अख्तर के रूप में हुई। पुलिस महानिरीक्षक ने बताया कि पाकिस्तानी नागरिकों को हवाई अड्डे पर रिसीव करने के लिए आए नेपाल के काठमांडू निवासी यूनुस अंसारी उनके सहयोगी शेरखान, सुजन राना भाट को भी हिरासत में ले लिया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


काठमांडू में नकली भारतीय मुद्रा की बड़ी खेप पकड़े जाने के बाद भारत-नेपाल की खुली सीमा पर अलर्ट जारी कर दिया गया है। सशस्त्र सीमा बल 42वीं वाहिनी के उपकमांडेंट शैलेश कुमार ने बताया कि सीमा पर नेपाल की ओर से आने वाले वाहनों और विदेशी नागरिकों पर विशेष नजर रखी जा रही है। काठमांडू से आने वाले वाहनों को विशेष स्कैनर से गुजारने के बाद सीमा से छोड़ा जा रहा है।

पुलिस को भी किया अलर्ट
पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर ने बताया कि काठमांडू में नकली भारतीय मुद्रा के पकड़े जाने के बाद सीमा पर विशेष चौकसी बरती जा रही है। उन्होंने कहा कि रुपईडीहा के साथ ही सभी सीमावर्ती थानों की पुलिस को अलर्ट कर दिया गया है। एसएसबी के साथ समन्वय बनाकर गश्त के निर्देश दिए गए हैं।

पूर्व मंत्री का पुत्र है यूनुस, पहले भी पकड़ा जा चुका
काठमांडू एयरपोर्ट पर नकली भारतीय मुद्रा के साथ पकड़े गए पाकिस्तानी नागरिकों को रिसीव करने गया युनूस अंसारी आधे दशक पूर्व ललितपुर में नकली भारतीय मुद्रा के साथ पकड़ा गया था। उसे चार साल की सजा हुई थी। पुलिस महानिरीक्षक विश्वराज पोखरैल ने बताया कि युनूस अंसारी नेपाल के नेशनल टीवी चैनल का संचालक है। उसके पिता सलीम अंसारी नेपाल सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं। लेकिन जेल से छूटने के बाद युनूस फिर नकली मुद्रा के कारोबार में लग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed