{"_id":"5c66fa8fbdec2259c006a4e3","slug":"151550252687-bahraich-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल पर गिरी बिजली, बाल बाल बचे बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल पर गिरी बिजली, बाल बाल बचे बच्चे
विज्ञापन
बहराइच। मौसम के बदले मिजाज से शुक्रवार को तराई में बारिश व ओलावृष्टि हुई। 15 मिनट तक ओले बरसे। इसके बाद पूरे दिन रुक रुक कर बौछारें पड़ीं। दोपहर में पयागपुर के प्राथमिक स्कूल मोहनपुर माफी पर बिजली गिरी। जिससे स्कूल भवन छतिग्रस्त हो गया।
विद्युत उपकरण भी चपेट में आकर जल गए। गनीमत रही कि छुट्टी होने वाली थी इसलिए बच्चे बरामदे में थे। वरना बड़ा हादसा हो सकता था।
शुक्रवार को भोर में पांच बजे के आसपास जिले का मौसम और भी बिगड़ गया। बादलों की गड़गड़ाहट के बीच महसी और रिसिया क्षेत्र में जमकर ओलावृष्टि हुई। लगभग 50 ग्राम तक के ओले बरसे। 15 मिनट की ओलावृष्टि के बाद दिनभर रुक रुक कर भारी वर्षा हुई।
वर्षा के दौरान दोपहर बाद बादलों की गड़गड़ाहट के साथ पयागपुर के मोहनपुर माफी प्राथमिक स्कूल पर बिजली गिरी। गनीमत यह रही कि उस समय छुट्टी होने वाली थी। छात्र और शिक्षक बरामदे में थे। बिजली गिरने से स्कूल भवन का एक हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुआ है। वहीं विद्युत उपकरण भी जल गए हैं।