{"_id":"59ad8e7e4f1c1b0d278b5258","slug":"151504546430-bahraich-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में छलांग लगाकर तेंदुए ने बकरी को बनाया निवाला, नहीं पहुंचे वनकर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर में छलांग लगाकर तेंदुए ने बकरी को बनाया निवाला, नहीं पहुंचे वनकर्मी
Updated Mon, 04 Sep 2017 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घर में छलांग लगा तेंदुए ने बकरी को बनाया निवाला, नहीं पहुंचे वनकर्मी
उर्रा (बहराइच)। अमृतपुर पुरैना गांव निवासी एक ग्रामीण के घर में छलांग लगाकर घुसे तेंदुए ने बकरी को निवाला बना लिया। सुबह जगने पर ग्रामीणों ने बकरी का अस्थिपंजर देख रेंज कार्यालय पर सूचना दी। सूचना के बाद भी कोई वनकर्मी गांव नहीं पहुंचा है। वहीं तेंदुए के हमले से ग्रामीणों में दहशत है।
कतर्नियाघाट संरक्षित वन क्षेत्र के मुर्तिहा रेंज अंतर्गत अमृतपुर पुरैना गांव जंगल के निकट बसा हुआ है। गांव निवासी छट्ठू पुत्र सकलू ने बताया कि बकरी घर के आंगन में बंधी थी। रात 12 बजे के आसपास छलांग लगाकर घर में घुसे तेंदुए ने बकरी को निवाला बना लिया। सुबह परिवारीजनों ने खोज की तो घर से 100 मीटर की दूरी पर बकरी का अस्थिपंजर पड़ा मिला। तेंदुए के पगचिह्न भी मिले। इस पर सूचना रेंज कार्यालय पर दी गई लेकिन सूचना के बाद भी कोई वनकर्मी मौके पर नहीं पहुंचा है। वहीं तेंदुए के हमले से ग्रामीणों में दहशत है। सभी ने वन विभाग से सुरक्षा के इंतजाम की मांग की है।