{"_id":"598f34874f1c1bfe538b466b","slug":"151502557319-bahraich-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत में पड़ी नवजात को शिवदेवी ने दी ममता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेत में पड़ी नवजात को शिवदेवी ने दी ममता
Updated Sat, 12 Aug 2017 11:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पयागपुर (बहराइच)। रुकनापुर गांव के निकट गन्ने के खेत में शनिवार सुबह एक नवजात लावारिस हालत में पड़ी रो रही थी। मवेशियों के लिए घास काटने पहुंचे चरवाहों ने नवजात को देखा तो गांव में सूचना दी। ग्रामीणों ने पुलिस को अवगत कराया। मौके पर पहुंची पुलिस ने नवजात को कब्जे में लेकर सीएचसी पहुंचाया। उपचार के बाद बच्ची स्वस्थ है। उसे अपनाने के लिए शिवदेवी ने हाथ बढ़ाया है। पुलिस ने लिखापढ़ी के बाद नवजात शिवदेवी के सुपुर्द कर दिया है।
बेटियों के प्रति मानसिकता विकृत थी या मजबूरी के चलते जन्म देने वाली मां ने नवजात को खेत की झाड़ियों में शनिवार सुबह फेंक दिया। संयोग था कि चरवाहे मौके पर पहुंच गए। मासूम के रोने की आवाज चरवाहों ने सुनी तो सभी सकते में आ गए। मौके पर मौजूद चरवाहों ने गांव के लोगों को खेत में नवजात पड़े होने की सूचना दी। इस पर लोगों की भीड़ लग गई। ग्रामीणों ने मामले से पुलिस को अवगत कराया। थानाध्यक्ष संजय मिश्रा भी मौके पर पहुंचे। नवजात को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पयागपुर पहुंचाकर भर्ती कराया गया। यहां पर परीक्षण के दौरान डॉक्टरों ने उसे स्वस्थ बताया। बच्ची के स्वस्थ होने पर रुकनापुर निवासी शिवदेवी पत्नी राघवेंद्र उसे अपनाने के लिए आगे आईं। शिवदेवी ने कहा कि उनके दो पुत्र व एक पुत्री पहले से है। फिर भी बेटी के पालन-पोषण में कोई समस्या नहीं होगी। शिवदेवी की ममता देख थानाध्यक्ष ने लिखापढ़ी के बाद नवजात को उनकी सुपुर्दगी में दे दिया।