{"_id":"598f34834f1c1b3b148b4d3e","slug":"151502557315-bahraich-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"96 गांवों में बाढ़ बरकरार, बढ़ रहा पानी, हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
96 गांवों में बाढ़ बरकरार, बढ़ रहा पानी, हड़कंप
Updated Sat, 12 Aug 2017 11:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महसी/राजीचौराहा। बाढ़ की स्थिति महसी और कैसरगंज तहसील क्षेत्र में सप्ताह भर से बरकरार है। घाघरा नदी खतरे के निशान से 67 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है। जिसके चलते 96 गांव अभी भी बाढ़ से घिरे हुए हैं।
घाघरा नदी का जलस्तर रात से तेजी से बढ़ रहा है। केंद्रीय जलायोग संस्थान घाघराघाट के मापक सुशील शुक्ला ने बताया कि दो सेंटीमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से नदी का पानी बढ़ रहा है। खतरे का निशान 106.07 मीटर है। जबकि शनिवार दोपहर दो बजे नदी का जलस्तर 106.746 मीटर मापा गया। इसके चलते महसी और कैसरगंज तहसील क्षेत्र में बाढ़ का संकट फिर गंभीर हो गया है। कैसरगंज तहसील के 34 महसी तहसील के 40 गांव के अलावा नानपारा क्षेत्र के गांव बाढ़ के पानी से घिरे हुए हैं। मापक ने बताया कि निरंतर जलस्तर में वृद्धि के संकेत मिल रहे हैं। ऐसे में स्थिति और भयाभव होगी। इस समय नदी की कटान थमी हुई है। लेकिन जलस्तर में वृद्धि के कारण अफरा-तफरी की स्थिति है। अपर जिलाधिकारी संतोष कुमार राय का कहना है कि बाढ़ प्रभावित सभी तहसीलों में उपजिलाधिकारी, तहसीलदार और राजस्वकर्मी निरंतर भ्रमण कर रहे हैं। बाढ़ चौकियां संचालित हो रही हैं। इस समय 82 नाव और दो मोटरबोट संचालित हो रही हैं। जरूरत के मुताबिक और नावें बढ़ाई जाएंगी।