{"_id":"596e429b4f1c1be71f8b496f","slug":"151500398235-bahraich-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तहसील दिवस से मायूस लौटे 503 फरियादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तहसील दिवस से मायूस लौटे 503 फरियादी
Updated Tue, 18 Jul 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
(लीड)
तहसील दिवस से मायूस लौटे 503 फरियादी
बहराइच। जनपद की छह तहसीलों में माह के तीसरे मंगलवार को तहसील समाधान दिवस आयोजित हुआ। तहसील दिवस में मौके पर आई कुल 577 शिकायतों में 68 का ही निस्तारण किया जा सका। जिसके कारण 503 फरियादियों को तहसीलों से मायूस होकर लौटना पड़ा।
सदर तहसील में जिलाधिकारी अजयदीप सिंह और पुलिस अधीक्षक सुनील सक्सेना की अध्यक्षता में तहसील दिवस आयोजित हुआ। जिलाधिकारी अजयदीप सिंह के निर्देश पर विद्युत कनेक्शन प्रदान करने के मामले और राशन कार्ड बनाने की शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। डीएम ने अन्य विभागों को भी मौके पर समस्या के निस्तारण पर जोर दिया। यहां कुल 132 शिकायतें आईं। जिसमें 21 का निस्तारण मौके पर किया गया। इस दौरान सीडीओ राकेश कुमार, एसडीएम गौरांग राठी आईएएस, डीडीओ ओपी आर्य, डीसी मनरेगा वीरेंद्र सिंह, सीएमओ डॉ. एके पांडेय आदि मौजूद रहे। तहसील महसी में एसडीएम नागेंद्र कुमार के सामने आई 15 शिकायतों में पांच, नानपारा में एसडीएम एसपी शुक्ला की अध्यक्ष में आई 73 में पांच शिकायतों का निस्तारण मौके पर किया गया। वहीं मोतीपुर में एसडीएम कुंवर वीरेंद्र चौधरी के सामने आईं 55 में पांच, कैसरगंज में एसडीएम पंकज कुमार के सामने आईं 172 में 16 और तहसील पयागपुर में एसडीएम गुलाम सरवर के सामने आईं 124 में से 16 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया।
(बॉक्स)
पांच लाख रुपये का दिया चेक
जिलाधिकारी अजयदीप सिंह की ओर से शहर के मोहल्ला घसियारीपुरा निवासी मालती शर्मा को रेल हादसे में उनके पति दयानंद शर्मा की मौत होने पर क्षतिपूर्ति के रुप में पांच लाख रुपये के मुआवजे का चेक दिया गया। इसी तरह ग्राम करसाही के 33 लोगों को कृषि योग्य भूमि के पट्टों का आवंटन भी किया गया।
विज्ञापन
(बॉक्स)
वाटर कूलर का किया उद्घाटन
तहसील सदर के परिसर में जिलाधिकारी अजयदीप सिंह ने लगाए गए वाटर कूलर का उद्घाटन किया। डीएम ने कहा कि इससे तहसील आने वाले फरियादियों को ठंडा पीने का पानी मिल सकेगा। यह वाटर कूलर एसडीएम गौरांग राठी आईएएस के प्रयासों से स्टेट बैंक आफ इंडिया द्वारा स्थापित कराया गया है।