फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   15 quintals of banned Thai Mangur recovered and buried

Bahraich News: 15 क्विंटल प्रतिबंधित थाई मांगुर बरामद, किया दफन

Wed, 18 Jun 2025 02:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Wed, 18 Jun 2025 02:28 AM IST
विज्ञापन
15 quintals of banned Thai Mangur recovered and buried
मिहींपुरवा के जालिमनगर खुर्द गांव में पकड़ी गई प्रतिबंधित थाई मांगुर मछली को दफन करके मत्स्य व
बहराइच। मत्स्य विभाग की टीम ने मंगलवार को प्रतिबंधित थाई मांंगुर मछली के व्यापार पर अंकुश लगाने को लेकर अभियान चलाया। इस दौरान जालिमनगर पुल के पास टीम ने दो लाख कीमत की 15 क्विंटल थाई मांगुर को बरामद कर उसको मौके पर ही दफन करा दिया।
विज्ञापन

जिले में प्रतिबंधित थाई मांगुर मछली का व्यापार बढ़ता जा रहा है। प्रतिबंधित मछली के व्यापार पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए डीएम मोनिका रानी ने मत्स्य विभाग के जिम्मेदारों को पुलिस की मदद से अभियान चलाने के निर्देश दिए थे। मंगलवार की भोर तीन बजे विभाग के सहायक निदेशक मत्स्य डाॅ. जितेंद्र कुमार शुक्ला की अगुवाई विभाग व पुलिस टीम ने जालिमनगर पुल के पास जांच अभियान चलाया। इस दौरान एक पिकअप वाहन को रोककर तलाशी ली गई। इस दौरान टीम को वाहन से 15 क्विंटल प्रतिबंधित थाई मांगुर मछली बरामद हुई। मछली की कीमत दो लाख के आस-पास बताई जा रही है। टीम ने मछली को अपने कब्जे में लेते हुए पास में ही गड्ढा खोदवाकर नमक डालकर मछली को दफन करा दिया। वाहन चालक ने टीम को पूछताछ के दौरान बताया कि मछली की खेप उत्तराखंड से नानपारा के लिए जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed