फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   15 feet giant python entered the house

15 फीट का विशालकाय अजगर घर में घुसा

Sun, 25 Jul 2021 11:00 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jul 2021 11:00 PM IST
विज्ञापन
15 feet giant python entered the house
कतर्नियाघाट रेंज के बिछिया में निकला विशालकाय अजगर। - फोटो : BAHRAICH
बिछिया (बहराइच)। कतर्नियाघाट रेंज के बिछिया बाजार निवासी एक ग्रामीण के घर में विशालकाय अजगर निकल आया। 15 फीट लंबे अजगर को देखकर परिवार में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ अजगर देखने के लिए उमड़ पड़ी। सूचना रेंज कार्यालय पर दी गई। वनकर्मियों ने अजगर को पकड़ कर उसे घने जंगल में छोड़ दिया है।
विज्ञापन

कतर्नियाघाट संरक्षित वन क्षेत्र से सटे गांवों में अजगर के निकलने का सिलसिला जारी है। कतर्नियाघाट रेंज के वनग्राम बिछिया बाजार में एक विशालकाय अजगर रविवार को गांव निवासी अनीसा बानो के घर में घुस गया। अजगर को घर में देखकर लोगों में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। परिवार के लोग घर से बाहर निकले। सभी ने सूचना रेंज कार्यालय पर दी।
विज्ञापन

सूचना पाकर वनकर्मी पहुंच गए। सभी ने अजगर का रेस्क्यू किया। इसके बाद उसे घने जंगल में छोड़ दिया। वन क्षेत्राधिकारी रामकुमार ने बताया कि अजगर लगभग 15 फीट लंबा और लगभग 35 किलो वजन का था। उन्होंने बताया कि बरसात के चलते अजगर गांव से बाहर निकल रहे हैं। सभी लोग सतर्क रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed