{"_id":"593505a74f1c1bc4778b459b","slug":"149664709319-bahraich-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेड़ से गिरकर किशोर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेड़ से गिरकर किशोर की मौत
Updated Mon, 05 Jun 2017 06:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पेड़ से गिरकर किशोर की मौत
अब्दुल्लागंज के जंगल में लकड़ी बीनने गया था बदलू
नवाबगंज (बहराइच)। थाना क्षेत्र के बाबागांव मिर्जापुर निवासी एक किशोर रविवार को अब्दुल्लागंज के जंगल में लकड़ी बीनने गया था। इस दौरान लकड़ी तोड़ते समय किशोर पेड़ से गिरकर घायल हो गया। साथियों की मदद से उसे पीएचसी पहुंचाया गया। यहां हालत गंभीर देख उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में किशोर की मौत हो गई।
नवाबगंज थाना क्षेत्र के बाबागांव मिर्जापुर निवासी बदलू (16) पुत्र जवाहिर सुबह कुछ साथियों के साथ लकड़ी बीनने अब्दुल्लागंज के जंगल में गया था। जंगल पहुंचने पर बदलू एक पेड़ पर चढ़कर लकड़ी तोड़ने लगा। इसी दौरान अनियंत्रित होकर वह नीचे गिर गया, जिससे वह घायल हो गया। साथियों की मदद से उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नवाबगंज पहुंचाया गया। यहां पर हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में बदलू की मौत हो गई। इससे परिवारीजनों में कोहराम मच गया। पुलिस को सूचना देने के बाद शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया है।