{"_id":"5b6c73a24f1c1b49778b6f42","slug":"141533834146-bahraich-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां-बाप के सामने बाढ़ में समा गई बेटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां-बाप के सामने बाढ़ में समा गई बेटी
Updated Thu, 09 Aug 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खैरीघाट (बहराइच)। पुल से गिरी युवती अपने माता-पिता की आंखों के सामने बाढ़ के पानी में बह गई। मां-बाप चिल्लाते रहे। शोर सुनकर जब तक लोग पहुंचते बेटी आंखों के सामने से ओझल हो चुकी थी।
सूचना पर एनडीआरएफ टीम मौके पर पहुंची। जाल डालकर बाढ़ के पानी को खंगाला गया, लेकिन पता नहीं लग सका है।
खैरीघाट थाना के टिकानपुरवा निवासी जिब्राइल की 21 वर्षीय पुत्री फुरकानिया उर्फ पुचवा का विवाह वर्ष भर पूर्व नेपालगंज के वजोर गांव में हुआ था। दो सप्ताह पूर्व बेटी मायके आई थी।
बुधवार रात उसे बुखार व पेट दर्द हुआ। इस पर जिब्राइल पत्नी नसीमा के साथ बेटी को लेकर नानपारा स्वास्थ्य केंद्र जाने के लिए घर से निकले थे। गांव से कुछ दूरी पर टिकानपुरवा पुलिया पर परिवार के लोग बैठे थे।
विज्ञापन
चारों तरफ बाढ़ का पानी भरा था। बस का इंतजार करते समय अचानक पुलिया से पैर फिसलने के कारण फुरकानिया बाढ़ के पानी में गिर गई। मां-बाप ने बचाव के लिए गुहार लगाई। आसपास के लोग दौड़े। तब तक तेज बहाव में वह बह गई।
सूचना पर प्रभारी निरीक्षक दिनेश सिंह विष्ट व तहसीलदार नानपारा मौके पर पहुंचे हैं। एनडीआरएफ टीम को बुलाया गया है। दो घंटे तक जाल डालकर नाव से आसपास के इलाके को खंगाला गया।
फुरकानिया का पता नहीं लग सका है। मौके पर भारी भीड़ एकत्रित रही। थानाध्यक्ष ने बताया कि शाम होने से बचाव कार्य रोक दिया गया है। सुबह फिर तलाश की जाएगी।