फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   14 people found Corona positive

14 लोग मिले कोरोना पॉजिटिव

Mon, 30 Nov 2020 10:02 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 30 Nov 2020 10:02 PM IST
विज्ञापन
14 people found Corona positive
बहराइच। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी की गई रिपोर्ट में 14 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इन सभी को होम आइसोलेट करा दिया गया है। जबकि स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा लगाए गए शिविर में आरटीपीसीआर जांच के लिए 174 सैंपल लखनऊ भेजे गए हैं।
विज्ञापन

जिले में कोरोना की रफ्तार बढ़ने लगी है। प्रतिदिन संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है। प्रभारी मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अजीत चंद्रा ने बताया कि सोमवार को 14 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें तेजवापुर, महसी, शिवपुर, विशेश्वरगंज और हुजूरपुर के संक्रमित शामिल हैं। सभी संक्रमितों को होम आइसोलेट करा दिया गया है। उधर स्वास्थ्य टीम की ओर से कोरोना जांच शिविर लगा गया। सीएचसी चरदा के अधीक्षक डॉ. अर्चित श्रीवास्तव ने बताया कि 44 एंटीजन और 33 आरटीपीसीआर जांच की गई। जरवल के अधीक्षक डॉ. निखिल सिंह ने बताया कि 40 एंटीजन और 30 आरटीपीसीआर जांच हुई। मोतीपुर सीएचसी के अधीक्षक डॉ अनुराग वर्मा ने बताया कि 62 एंटीजन और 40 आरटीपीसीआर जांच की गई। नानपारा सीएचसी के अधीक्षक डॉ. चंद्रभान ने बताया कि 94 एंटीजन और 40 आरटीपीसीआर जांच की गई। बलहा के बीपीएम अजय यादव ने बताया कि 27 एंटीजन और 21 आरटीपीसीआर जांच की गई। पयागपुर के बीपीएम अनुपम शुक्ला ने बताया कि 50 एंटीजन और 10 आरटीपीसीआर जांच हुई।
विज्ञापन

कुल 317 एंटीजन जांच हुई। जबकि 174 आरटीपीसीआर जांच हुई। आरटीपीसीआर सैंपल जांच के लिए लखनऊ भेजे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed